आप ही जानिए कितना झूठा पाकिस्तान
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपनी भारत यात्रा के बाबत जो फोन किया था, उस एक फोन को लेकर पाकिस्तान ने जो भी बातें बढ़ा-चढ़ाकर बोली थीं, उन बातों की असलियत अब सामने आ गई है।

व्हाइट हाउस की ओर से इस बातचीत को लेकर जो प्रेस रिलीज जारी की गई है वह पाक के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज से पूरी तरह से अलग है। इस खबर में दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके आप ही अंदाजा लगाइए कि झूठ कौन बोल रहा है।
व्हाइट हाउस की प्रेस रिलीज
4 मिनट की बातचीत बन गई 40 मिनट की
पाक विदेश मंत्रालय की ओर से जो बातें प्रेस रिलीज में कई गई हैं, उसका जिक्र व्हाइट हाउस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहीं है ही नहीं। इस प्रेस रिलीज तो यही लगता है कि ओबामा ने शरीफ के साथ भारत यात्रा का जिक्र ही नहीं किया लेकिन पाक ने कश्मीर मुद्दे तक का जिक्र अमेरिका से कर डाला।
पाक विदेश मंत्रालय की प्रेस रिलीज
ओबामा ने नवाज शरीफ से जो बातें की उनमें पाक-अमेरिका के रिश्तों के साथ ही अफगानिस्तान में नई सरकार के साथ सुधरते रिश्तों के लिए पाक की तारीफ जैसे मुद्दे शामिल हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर झूठ कौन बोल रहा है, अमेरिका या पाक।












Click it and Unblock the Notifications