Taylor Swift: जो बाइडेन की ट्रंप कार्ड बन सकती हैं टेलर स्विफ्ट, युवा बोले- जहां वो कहेंगी वहीं देंगे वोट
Taylor Swift: अमेरिका में इसी साल 5 नवंबर को चुनाव होने वाले हैं। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियां इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। ऐसा लगता है कि आखिरी लड़ाई डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच होने वाली है।
तमाम सर्वेक्षण बता रहे हैं कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली लड़ाई में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारी पड़ने वाले हैं। कई स्विंग स्टेट्स जहां पर पिछली बार ट्रंप की करारी हार हुई थी इस बार वहां बाइडेन पिछड़े हुए हैं।

ऐसे वक्त में जहां बाइडेन पिछड़ते नजर आ रहे हैं, डेमोक्रिटेक पार्टी की नजर मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट पर थम गई है। जी हां ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पद के लिए टेलर स्विफ्ट, डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर सकती हैं।
आपको बता दें कि टेलर स्विफ्ट अमेरिका में इस समय के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं, जिसका उपयोग 2024 में अमेरिकी चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा किया जा सकता है।
रेडफील्ड और विल्टन स्ट्रैटेजीज़ द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 18 प्रतिशत मतदाताओं का कहना है कि टेलर स्विफ्ट द्वारा समर्थित उम्मीदवार को वे वोट देंगे इसकी काफी अधिक संभावना है।
यह सर्वेक्षण जनवरी की शुरुआत में आयोजित किया गया था और इसमें 1,500 योग्य मतदाताओं से ये सवाल पूछा गया था। उनमें से लगभग 45 फीसदी वोटरों ने कहा कि वे टेलर स्विफ्ट के प्रशंसक है और वे उस प्रत्याशी को वोट दे सकते हैं जिसका समर्थन टेलर स्विफ्ट करेंगी।
अमेरिकी चुनाव पर पैनी नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि सुपरस्टार द्वारा किसी भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के लिए राजनीतिक समर्थन नवंबर के चुनाव को प्रभावित कर सकता है।
विश्लेषक जेम्स हैगर्टी का मानना है कि टेलर स्विफ्ट ने अमेरिका की संस्कृति, खेल और अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। ऐसे में स्विफ्ट के प्रभाव से देश की राजनीति और चुनाव कैसे अछूते रह सकते हैं...
आपको बता दें कि टेलर स्विफ्ट द्वारा बाइडेन को सर्मथन करने की वजह अधिक है...क्योंकि उन्होंने पिछले चुनाव 2020 में जो बाइडेन के प्रति अपना समर्थन जताया था। हालांकि 2016 में स्विफ्ट ने अपनी जुबान पर लगाम लगाई थी और हिलेरी क्लिंटन का समर्थन नहीं किया था।
आपको बता दें कि टेलर स्विफ्ट की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति नापसंदगी जगजाहिर है। उन्होंने 2020 के एक ट्वीट में "श्वेत वर्चस्व और नस्लवाद की आग भड़काने" के लिए ट्रंप की निंदा की थी।
आपको बता दें कि टेलर स्विफ्ट, को टाइम पत्रिका का 2023 का 'पर्सन ऑफ दईयर' नामित किया गया था। यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है कि एक पॉप स्टार अमेरिकी चुनाव के नतीजे कैसे तय कर सकती है।
लेकिन टेलर स्विफ्ट की प्रति लोगों की ऐसी दीवानगी ही है कि इस पर एक बार यकीन न करने की कोई वजह नहीं दिखती। टेलर स्विफ्ट को फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में टॉप-5 में रखा था।
पिछले साल उनका 'एरा टूर' काफी चर्चित रहा। इसकी वजह से अमेरिका में लगभग 5000 मिलिनय डॉलर का बिजनेस जेनरेट हुआ। ऐसा कहा जाता है कि उनके इस टूर ने देश को मंदी से उबारने में मदद की। संगीत के नजरिए से स्विफ्ट ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वो Spotify के इतिहास में 100 मिलियन मासिक श्रोताओं तक पहुंचने वाली पहली महिला कलाकार हैं।
वो तीन बार एल्बम ऑफ द ईयर ग्रैमी जीतने वाली पहली और एकमात्र महिला एकल कलाकार हैं। अर्जेंटीना में टेलर स्विफ्ट के प्रशंसकों के एक समूह ने उनके शो को देखने के लिए हद ही पार कर दी। वे आयोजन स्थल के बाहर 5 महीने तक डेरा डाले रहे। है न ताज्जुब की बात!












Click it and Unblock the Notifications