अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बीच पनीर टिक्का क्यों कर रहा ट्रेंड? ये एक ट्वीट बन गया वजह
नई दिल्ली। अमेरिका में आज (3 नवंबर) राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान शुरू होने से पहले ही अमेरिका में ट्विटर पर एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिल रहा है। देश में पनीर टिक्का मसाला ट्रेंड रहा है। वोटिंग के पहले की रात से ही ये ट्विटर पर वायरल हो रहा है और लोग इसको लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं। इसकी वजह भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसवुमेन प्रमिला जयपाल का एक ट्वीट है। जिसकी वचह से पनीर टिक्का ट्रेंड में आ गया।
Recommended Video

क्या है प्रमिला का ट्वीट, जो हुआ वायरल
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमिला जयपाल ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए भोजन बनाने का फैसला किया। उन्होंने कमला के लिए पनीर टिक्का बनाया। इसका फोटो शेयर करते हुए प्रमिला जयपाल ने लिखा, चुनाव से पहले की रात आराम से भोजन करें। आज रात कमला हैरिस के सम्मान में पनीर टिक्का बनाया है क्योंकि उन्होंने हाल ही में बताया था कि उनका पसंदीदा उत्तर भारतीय भोजन किसी भी तरह का टिक्का है। सभी कमला और बिडेन के पक्ष में मतदान करें।
ट्विटर यूजर ने उठाए प्रमिला जयपाल की डिश पर सवाल
प्रमिला ने पनीर की फोटो शेयर करने के बाद एक और पोस्ट में इसे बनाने का तरीका भी साझा किया। इसके बाद उनकी ये पोस्ट वायरल हो गई। ट्विटर यूजर्स ने कहा कि कम से कम ये पनीर टिक्का तो नहीं है, आपने क्या बनाया है आप ही जानें। इसके बाद कई यूजर्स ने मजाकिया तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी डिश का मजाक भी उड़ाया। यूजर्स ने समोसे की तस्वीर शेयर कर रसगुल्ला तो आलू टिक्की को रसमलाई कहते हुए मजाक किया। इसके बाद ये इतना चर्चा में आया कि ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। बता दें कि डेमोक्रेटिक से वाइस प्रेसीडेंट के लिए लड़ रहीं कमला हैरिस और प्रमिला जयपाल दोनों भारतीय मूल की हैं।

आज हो रहा है अमेरिका में मतदान
अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। वहां के 50 फीसदी मतदाता पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग कर चुके हैं। जिन मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान नहीं किया है वे मंगलवार को अपने नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप फिर से किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से दो बार अमेरिका के उपराष्ट्रपति रह चुके जो बाइडेन उम्मीदवार हैं।भारतीय समय के अनुसार मंगलवार को शाम 4.30 मिनट से वोटिंग शुरू होगी। जो बुधवार सुबह 7.30 बजे तक जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications