US Election: ट्रंप से हार पर डेमोक्रेटिक पार्टी में कलह, बाइडेन के खिलाफ फूटा गुस्सा, कैंडिडेट बदलने की मांग
US President Election: डोनाल्ड ट्रंप से हुई बहस में जो बाइडेन की बुरी तरह हार ने डेमोक्रेटिक पार्टी को चंदा देने वाले लोगों में गुस्सा भर गया है और जो बाइडेन को राष्ट्रपति उम्मीदवार से हटाने की मांग तेज हो गई है।
जो बाइडेन के एक प्रमुख दानकर्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति के तीन सबसे करीबी सलाहकारों की आलोचना की है, क्योंकि उनका कहना है, कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जो बाइडेन की बहस डेमोक्रेटक पार्टी के लिए विनाशकारी साबित हुई है।

दानकर्ता का कहना है, कि लाखों लोगों ने देखा, कि बाइडेन, डोनाल्ड ट्रम्प के सामने कमजोर और कर्कश दिखाई दिए, जिससे उनके अभियान की दिशा के बारे में चिंताएं पैदा हुईं। जो बाइडेन ने अटलाटां में CNN पर आयोजित बहस से पहले अपने चुनावी कैम्पेन टीम के साथ कैंप डेविड में काफी गहरी बहस की थी, लिहाजा उनके सलाहकारों को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है, कि आखिर उन्होंने आखिर किस तरह से जो बाइडेन को बहस के लिए तैयार किया था।
जॉन मोर्गन, जिन्होंने जो बाइडेन के चुनावी कैम्पेन के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को भारी भरकम चंदा दिया है, उन्होंने बाइडेन के सलाहकारों को "धोखेबाज" कहकर खुले आम निंदा की है, जिसमें उन्होंने व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लैन, वरिष्ठ सलाहकार अनीता डन और बाइडेन के वकील बॉब बाउर का नाम लिया है।
क्या बाइडेन को बदला जाएगा?
दानदाताओं का कहना है, कि 5 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी जो बाइडेन को बदले, क्योंकि वो डोनाल्ड ट्रंप के सामने काफी कमजोर साबित हो रहे हैं और उनकी ओपिनियन रेटिंग काफी कम हो चुकी है।
मॉर्गन ने सोशल मीडिया पर बाइडेन की बहस की तैयारियों की आलोचना की, खास तौर पर चुने गए प्रारूप को विनाशकारी और ट्रम्प के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने डन और बाउर पर अमेरिकी राष्ट्रपति को गुमराह करने का आरोप लगाया, उनके प्रभाव को "खराब" बताया और इस पूरे प्रोसेस को राजनीतिक कदाचार बताया।
न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, मॉर्गन ने साफ शब्दों में बाइडेन-ट्रंप के बहस की तुलना की और बाइडेन की बहस की तुलना एक ऐसे फाइटर से की, जिसे खिताबी मुकाबले से पहले ही नेपथ्य में जाने के लिए मजबूर कर दिया गया है। उन्होंने बहस की कमियों के लिए सीधे तौर पर क्लेन, बाउर और डन को दोषी ठहराया।
न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, कि "यह ऐसा होगा, जैसे कि आप एक अवार्ड विनर को लें, जो खिताबी मुकाबले में भाग लेने जा रहा है और उसे 15 घंटे के लिए सौना में डाल दें और फिर कहें, 'लड़ो।"
उन्होंने कहा, कि "मुझे लगता है कि बहस पूरी तरह से रॉन क्लेन, बॉब बाउर और अनीता डन की हार है।"
हालांकि, आंतरिक आलोचना के बावजूद, बाइडेन खुद कथित तौर पर अपने सलाहकारों पर भरोसा बनाए हुए हैं, जिनमें सीधे तौर पर बहस के नतीजों में शामिल लोग भी शामिल हैं। उनकी पत्नी जिल बाइडेन भी शामिल हैं, जो लगातार उनकी उम्मीदवारी का मजबूती से समर्थन कर रही हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में दानदाताओं को आश्वस्त किया है, कि बहस के दिखावे के बावजूद, बाइडेन चुनाव अभियान जारी रहेगा।

बहस में कैसे कमजोर दिखे जो बाइडेन?
डोनाल्ड ट्रंप के साथ अटलांटा CNN बहस में जो बाइडेन बार बार लड़खड़ा रहे थे और बार बार गलती कर रहे थे, जिससे डेमोक्रेटिक पार्टी में खलबली मच गई है और बाइडेन को हटाकर किसी वैकल्पिक उम्मीदवार के बारे में विचार करने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
हालांकि, उत्तरी कैरोलिना में एक रैल के दौरान बाइडेन ने अपने बहस प्रदर्शन में कमियों को स्वीकार करते हुए रैली की, जहां उनके समर्थक बार बार उनकी जय-जयकार कर रहे थे।
बाइडेन के लिए जिल बाइडेन का अटूट समर्थन निर्णायक रहा है, उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने पति की व्हाइट हाउस की फिर से दावेदारी के बारे में हर संदेह को खारिज कर दिया और नेतृत्व करने की उनकी क्षमता की पुष्टि की। बाइडेन के बार बार भूलने की समस्या और बढ़ती उम्र के बावजूद वो अपने पति की कट्टर समर्थक बनी हुई हैं।
उनका समर्थन उस वक्त भी बना हुआ है, जबकि सर्वेक्षणों में बार बार कहा जा रहा है, कि डोनाल्ड ट्रंप के सामने बाइडेन लगातार कमजोर हो रहे हैं और चुनाव में उनकी हार हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications