US Election 2024 में 51 मिलियन लोग डाल चुके वोट, डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, शुरूआती वोटिंग में कौन आगे?

US Election 2024: फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एक ट्रैकर के मुताबिक, चुनाव के दिन से सिर्फ एक सप्ताह पहले 51 मिलियन से ज्यादा मतदाता अपने मतपत्र डाल चुके हैं। UF इलेक्शन लैब के डेटा के मुताबिक, मंगलवार को शाम 4 बजे तक 24 मिलियन से ज्यादा डाक मतपत्र वापस आ चुके हैं और लगभग 27 मिलियन शुरुआती वोट व्यक्तिगत रूप से डाले जा चुके हैं।

यूएस जनगणना के मुताबिक, इस साल की शुरूआती वोटिंग ही 2020 में हुए कुल मतदान का एक तिहाई से ज्यादा हो चुका है। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में 154 मिलियन से ज्यादा अमेरिकियों ने अपने मतपत्र डाले थे। 2020 में मतदान के समय कोविड-19 महामारी का प्रकोप था, जिसने कई लोगों को मेल-इन वोटिंग का विकल्प चुनने के लिए मजबूर किया।

US Election 2024

प्यू रिसर्च के अनुसार, कोविड महामारी के बाद भी 2020 इलेक्शन में करीब 66 प्रतिशत मतदान किए गये, जो 1990 के बाद किसी राष्ट्रपति चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग थी। हालांकि, माना जा रहा है, कि इस बार मतदाता, 2020 के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले हैं।

इस साल हो रहे राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है और सातों स्विंग स्टेट में सिर्फ एक प्रतिशत वोटों के अंतर से जीत और हार का फैसला होने की संभावना है।

हालांकि शुरुआती वोट, आम चुनाव के नतीजों के लिहाज से एक मजबूत भविष्यवक्ता नहीं हैं, लेकिन वे इस बारे में जानकारी दे सकते हैं कि कड़ी टक्कर में कौन आगे निकल रहा है।

शुरूआती वोटिंग में कौन आगे?

यूएफ इलेक्शन लैब के अनुसार, शुरुआती मतपत्रों में डेमोक्रेट्स को थोड़ी बढ़त मिली है, जिन्होंने अब तक 39.5 प्रतिशत वोट डाले हैं। कमला हैरिस का अभियान इस चक्र में पार्टी समर्थकों को जल्दी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है, और डेमोक्रेटिक पार्टी की कोशिशों से उनके उत्साहित युवा मतदाता काफी तेजी से शुरूआती मतदान कर रहे हैं। पिछली बार भी यही देखा गया था, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों ने जो बाइडेन के लिए काफी तेज शुरूआती मतदान किया था।

US Election 2024

अब तक डाले गए मतपत्रों में रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन में 36.1 प्रतिशत वोट डाले गये हैं, जबकि छोटी पार्टी या असंबद्ध मतदाता संयुक्त रूप से 24.4 प्रतिशत हैं। डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी ने पिछली बार मेल-इन वोटिंग का विरोध किया था, जिसका उन्हें खामियाजा भी उठाना पड़ा था, लिहाजा इस बार मेल-इन वोटिंग को लेकर रिपब्लिकन समर्थकों में कनफ्यूजन मौजूद है।

ट्रैकर के मुताबिक, तीन राज्यों - न्यू हैम्पशायर, ओक्लाहोमा और अलबामा को छोड़कर सभी राज्यों ने इस समय वोट संख्या की रिपोर्ट की है। लगभग आधे राज्यों ने पार्टी रजिस्ट्रेशन डेटा की रिपोर्ट की है और छोटे उपसमूहों ने आयु और लिंग जैसे जनसांख्यिकीय विवरण साझा किए।

यूएस इलेक्शन में वोटिंग पैटर्न समझिए

कोलोराडो, जॉर्जिया, इडाहो, मिशिगन, उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं पर लगभग 10 अंकों की बढ़त हासिल की है, जिसमें 54.1 प्रतिशत मत महिलाओं द्वारा डाले गए हैं।

हाल के चक्रों में पुरुषों की तुलना में लाखों की संख्या में ज्यादा महिलाओं ने राष्ट्रव्यापी मतदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, और उन्होंने 1964 के बाद से हर राष्ट्रपति चुनाव में मतदान संख्या में पुरुषों को पीछे छोड़ा है।

इस साल, लिंग अंतर बढ़ने के संकेत हैं, विशेष रूप से युवा मतदाताओं के बीच - क्योंकि अभी तक के ट्रेंड में देखा जा रहा है, कि महिला मतदाता डेमोक्रेटिर पार्टी की तरफ झुकी हैं, जबकि पुरूष मतदाता डोनाल्ड ट्रंप की तरफ मुड़े हुए हैं।

डेमोक्रेटिक रणनीतिकारों को उम्मीद है, कि महिला मतदाताओं, जिन्हें कम करके आंका जाता रहा है और जिनके वोटिंग पैटर्न को अकसर चुनावों में पकड़ा नहीं जाता है, वो कमला हैरिस को बढ़त दिलाने में मदद करने वाली है।

US Election 2024

कमला हैरिस को Gen Z पर भरोसा

कमला हैरिस Gen Z (साल 2000 के बाद जन्म लेने वाले जेनरेशन को दिया गया नाम) मिलेनियल मतदाताओं पर भरोसा कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने 2020 में बाइडेन को जीत दिलाने में मदद की थी। लेकिन, Gen Z के युवा पुरूष मतदाता, कमला हैरिस की तुलना में डोनाल्ड ट्रंप की तरफ ज्यादा झुकाव महसूस कर रहे हैं।

यूएफ इलेक्शन लैब के आंकड़ों के अनुसार, 26 वर्ष से कम आयु के मतदाता अब तक डाले गए मतों का सिर्फ 7 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और उत्तरी कैरोलिना जैसे महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्र राज्यों ने कुछ सबसे बड़े वोट प्राप्त किए हैं, जिनमें से प्रत्येक राज्य में 1.44 मिलियन से ज्यादा शुरुआती वोट हैं।

ये राज्य कमला हैरिस और ट्रंप की जीत और हार में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

केवल तीन राज्यों - जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और दक्षिण कैरोलिना - ने नस्ल और हिस्पैनिक जातीयता के आधार पर शुरुआती मतदान विवरण की सूचना दी। उन संख्याओं के अनुसार, गैर-हिस्पैनिक अश्वेत मतदाताओं ने अब तक 22 प्रतिशत वोट डाले हैं।

चुनाव के दिन से सिर्फ एक हफ्ते पहले, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप नेशनल वोटिंग में बराबरी पर चल रहे हैं। DDHQ के मतदान औसत ने कमला हैरिस को सिर्फ एक प्रतिशत अंक से आगे रखा है। और कई राज्यों में मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+