US Election 2024: 5 नवंबर के चुनाव से पहले कमला हैरिस को बड़ा झटका, डोनाल्ड ट्रंप सर्वे में तेजी से निकले आगे

US Election 2024: अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले कमला हैरिस तेजी से पिछड़ती नजर आ रही हैं और डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया है। एक नए चुनावी सर्वे पूर्वानुमान के मुताबिक, अमेरिकी चुनाव अभियान में पहली बार रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को पीछे छोड़ दिया है।

लेटेस्ट डिसीजन डेस्क-हिल पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 नवंबर के चुनाव से ठीक दो हफ्ते पहले, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को तेजी से पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। पूर्वानुमान से पता चलता है, कि डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 4 प्रतिशत वोटों के अंतर से आगे निकल चुके हैं, जो कमला हैरिस के लिए बहुत बड़ा झटका है।

US Election 2024

डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले पिछड़ीं कमला हैरिस

पूर्वानुमान के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने की 52 प्रतिशत संभावना हो गई है, जबकि कमला हैरिस के पास 48 प्रतिशत संभावना है।

हालांकि डिसीजन डेस्क मुख्यालय के मुताबिक, भले ही डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए "थोड़े से पसंदीदा" हैं, लेकिन परिणाम अभी भी अनिश्चित बना हुआ है क्योंकि चुनाव का फैसला करने वाले सबसे महत्वपूर्ण 'स्विंग राज्य' निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं।

डिसीजन डेस्क मुख्यालय ने कहा कि ट्रंप ने विस्कॉन्सिन और मिशिगन में मतदान औसत में बढ़त हासिल कर ली है, जो एरिजोना, जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलिना में उनके मौजूदा लाभ को बढ़ाता है। वहीं, सात प्रमुख स्विंग स्टेट्स- नेवादा, एरिजोना, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन में क्या होगा, कोई नहीं कह सकता है और इन राज्यों में किए गये सर्वे में कांटे का मुकाबला है और दोनों नेताओं के बीच का जो अंतर है, वो त्रुटि मार्जिन के अंदर ही है, लिहाजा स्विंग स्टेट्स के लिए कोई भविष्यवाणी नहीं है।

इनमें से भी पेंसिल्वेनिया को लेकर कहा जा रहा है, कि यहीं से तय होने वाला है, कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा और यहां पर ट्रंप और कमला हैरिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कमला हैरिस ने जहां हॉलीवुड फिल्म स्टार्स और रैपर्स की फौज को उतार दिया है और एक चर्च से दूसरे चर्च का दौरा कर रही हैं, वहीं एलन मस्क खुले तौर पर ट्रंप के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। एलन मस्क ने हर दिन एक मिलियन डॉलर बांटने का ऐलान कर दिया है, और उनका ये ऐलान कानूनी चुनौतियों का सामना कर सकता है।

किन राज्यों पर है दुनिया की नजर

पेंसिल्वेनिया के अलावा, नेवादा, एरिजोना, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, मिशिगन और विस्कॉन्सिन से ही तय होने वाला है, कि व्हाइट हाउस कौन जाएगा। ये ही राज्य तय करेंगे, कि कौन सा उम्मीदवार महत्वपूर्ण 270 इलेक्टोरल कॉलेज-मार्क तक पहुंचता है और वर्तमान में न तो ट्रंप और न ही कमला हैरिस को उस नंबर तक पहुंचते हुए देखा जा रहा है।

पिछले साल जो भी चुनावी सर्वे करवाए गये थे, उनमें डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन से काफी आगे और स्पष्ट बहुमत में चल रहे थे, लेकिन कमला हैरिस ने पूरे खेल को बदल दिया है। कमला हैरिस ने अपनी बढ़त को बढ़ाया है और राष्ट्रपति पद को काफी कड़ा मुकाबला बना दिया है। लेकिन, समय के साथ, दरारें उभरी हैं, जैसे कि ट्रंप ने लैटिना और अश्वेत मतदाताओं के बीच पैठ बना ली है, और नवीनतम पूर्वानुमान ने अश्वेत वोटर्स के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बढ़त मिलती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+