US Election 2024: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ 3 दिन बाकी, ट्रंप या कमला, व्हाइट हाउस किसका? पढ़िए सर्वे

US Election 2024: शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मिशिगन और विस्कॉन्सिन जैसे महत्वपूर्ण मध्यपश्चिमी राज्यों में प्रचार किया है। इन रैलियों में, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस हफ्ते की शुरुआत में की गई टिप्पणी के लिए आलोचना की, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था, कि पूर्व रिपब्लिकन कांग्रेसवुमन लिज़ चेनी, जो ट्रप की कट्टर आलोचक हैं, उनपर "बंदूकें तान देनी चाहिए।"

ट्रंप ने पहले सनसनीखेज बयान देते हुए कहा था, कि चेनी को सैन्य न्यायाधिकरणों का सामना करना चाहिए। इस बीच, अपनी रैलियों में ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया, कि "बंदूकें" संबंधी टिप्पणी चेनी के आक्रामक विदेश नीति रुख की वैध आलोचना थी। उन्होंने कहा, कि वह युद्धों को बढ़ावा देती हैं, इसीलिए उन्हें खुद भी युद्ध लड़ना चाहिए।

US Election 2024

पोल को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या हैं?

राष्ट्रीय स्तर पर, फाइव थर्टी एइट के पोल ट्रैकर में कमला हैरिस 1.3 अंकों से आगे दिख रही हैं, जैसा कि पिछले एक हफ्ते से दिख रही हैं, और पिछले कुछ दिनों से वे और ट्रंप लगभग उसी स्तर पर हैं - लेकिन ठीक एक महीने पहले वे 2.8 प्रतिशत अंकों से आगे थीं, जबकि इस बार यह अंतर बहुत कम है।

महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों में, जो चुनाव के परिणाम को निर्धारित कर सकते हैं, प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी है।

प्रमुख स्विंगस्टेट्स में पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, जॉर्जिया, मिशिगन, एरिज़ोना, विस्कॉन्सिन और नेवादा शामिल हैं।

फाइव थर्टी एइट के दैनिक पोल ट्रैकर से पता चलता है, कि मिशिगन में कमला हैरिस की बढ़त लगभग 1 अंक है। हालांकि, नेवाडा में वह अपनी बढ़त खो चुकी हैं, जहां ट्रंप अब 0.4 अंकों से आगे हैं। विस्कॉन्सिन में उनकी बढ़त गुरुवार को 0.6 से बढ़कर 0.8 अंक हो गई है। इस बीच, पेंसिल्वेनिया में ट्रंप की बढ़त 0.7 अंकों से घटकर 0.1 अंक रह गई है। उत्तरी कैरोलिना में उनकी बढ़त जारी है और अब 1.3 अंकों पर है। ट्रंप एरिजोना में भी 2.1 अंकों से आगे हैं, और जॉर्जिया में 1.5 अंकों से। हालांकि, ये सभी अंतर पोल के लिए त्रुटि के मार्जिन के भीतर हैं - इसलिए, वास्तव में, दोनों उम्मीदवार स्विंग राज्यों में बराबरी की स्थिति में हैं।

कमला हैरिस शुक्रवार को क्या कर रही थीं?

कमला हैरिस ने अपना पूरा दिन विस्कॉन्सिन में जेन्सविले, लिटिल चूट, मैडिसन और मिल्वौकी में आयोजित कार्यक्रमों में बिताया। उनके कार्यक्रमों में ग्लोरिल्ला, कार्डी बी और फ़्लो मिल्ली जैसे गायक शामिल हुए।

उन्होंने लिज चेनी पर उनके मौखिक हमले के लिए ट्रंप की आलोचना की। ट्रंप ने चेनी पर हमला करते हुए सुझाव दिया था, कि व्हाइट हाउस की रेस में कमला हैरिस का समर्थन करने वाले पूर्व सांसद को उनके नीतिगत रुख के लिए उन पर निशाना साधकर युद्ध का सामना करना चाहिए।

ट्रंप ने गुरुवार को ग्लेनडेल, एरिजोना में पूर्व फॉक्स न्यूज टेलीविजन होस्ट टकर कार्लसन के साथ एक अभियान कार्यक्रम में कहा था, कि "वह एक कट्टरपंथी युद्ध हॉक हैं।" उन्होंने चेनी को "एक विक्षिप्त व्यक्ति" और "एक बहुत ही मूर्ख व्यक्ति" भी कहा।

कमला हैरिस ने चेनी को "एक सच्चा देशभक्त" बताया और कहा, कि डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ती "हिंसक बयानबाजी" के कारण उन्हें फिर से राष्ट्रपति बनने के लिए अयोग्य ठहराया जाना चाहिए।

शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप क्या कर रहे थे?

कमला हैरिस की रैली से लगभग 16 किमी दूर मिल्वौकी में अपनी रैली में ट्रंप के साथ रिपब्लिकन राजनेता और रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर जैसे अन्य समर्थक शामिल हुए, इससे पहले कि वह एक घंटे से अधिक समय तक चले भाषण के लिए मंच पर आए। उन्होंने "तीसरे विश्व युद्ध को रोकने" का संकल्प लिया। उन्होंने कमला हैरिस को "कम-बुद्धि वाला व्यक्ति" कहा और कहा कि वह "मुद्रास्फीति को समाप्त करेंगे"।

उन्होंने बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों के डर को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

उन्होंने कहा, कि "हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं, लेकिन उन्हें कानूनी रूप से, एक प्रणाली के माध्यम से आना होगा। उन्हें हमसे प्यार करना होगा। उन्हें हमारे देश से प्यार करना होगा।"

वहीं, यूएस जनगणना के मुताबिक, इस साल की शुरूआती वोटिंग ही 2020 में हुए कुल मतदान का एक तिहाई से ज्यादा हो चुका है। 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में 154 मिलियन से ज्यादा अमेरिकियों ने अपने मतपत्र डाले थे। 2020 में मतदान के समय कोविड-19 महामारी का प्रकोप था, जिसने कई लोगों को मेल-इन वोटिंग का विकल्प चुनने के लिए मजबूर किया। वहीं, इस साल अभी तक 51 मिलियन से ज्यादा लोग वोट डाल चुके हैं।

यूएफ इलेक्शन लैब के अनुसार, शुरुआती मतपत्रों में डेमोक्रेट्स को थोड़ी बढ़त मिली है, जिन्होंने अब तक 39.5 प्रतिशत वोट डाले हैं। कमला हैरिस का अभियान इस चक्र में पार्टी समर्थकों को जल्दी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा है, और डेमोक्रेटिक पार्टी की कोशिशों से उनके उत्साहित युवा मतदाता काफी तेजी से शुरूआती मतदान कर रहे हैं। पिछली बार भी यही देखा गया था, जब डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों ने जो बाइडेन के लिए काफी तेज शुरूआती मतदान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+