US Election 2020: जो बाइडेन के पुराने साथी रॉन क्‍लैन बने व्‍हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्‍टाफ

वॉशिंगटन। अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को रॉन क्‍लैन को व्‍हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्‍टाफ नियुक्‍त किया है। क्‍लैन, पिछले कई वर्षों से बाइडेन के साथी हैं। चीफ ऑफ स्‍टाफ नियुक्‍त होने के बाद अब क्‍लैन राष्‍ट्रपति के ऑफिस का जिम्‍मा संभालेंगे और उनके सीनियर एडवाइजर के तौर पर काम करेंगे। बाइडेन एक तरफ जहां अपने ट्रांजिशन प्‍लान के साथ आगे बढ़ रहे हैं तो वहीं रिपब्लिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपनी हार मानने को ही तैयार नहीं हैं।

ron-klain

Recommended Video

    Joe Biden ने अपने पुरानी सहयोगी Ron Klain को बनाया अपना Chief of Staff | वनइंडिया हिंदी

    इबोला के समय अदा की बड़ी भूमिका

    व्‍हाइट हाउस के नए चीफ ऑफ स्‍टाफ क्‍लैन निर्वाचित राष्‍ट्रपति बाइडेन की मदद करेंगे ताकि वह एक अनुभवी और कुशल टीम तैयार कर सकें। इसके साथ ही उप-राष्‍ट्रपति कमला हैरिस को भी उनकी सेवाएं हासिल होंगी। मीडिया रिलीज की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। बाइडेन ने कहा, 'रॉन पिछले कई वर्षों से मेरे लिए अनमोल हैं क्‍योंकि हमने साथ में काम किया है जिसमें साल 2009 में अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था को इतिहास का भयानक मंदी से बचाना और साल 2014 में सार्व‍जनिक स्‍वास्‍थ्‍य आपातकाल से देश को बाहर निकालना शामिल है।' बाइडेन कैंपेन के साथ भी क्‍लैन सीनियर एडवाइजरी के तौर पर जुड़े रहे हैं और जिस समय वह उप-राष्‍ट्रपति थे, क्‍लैन उस समय भी उनके चीफ ऑफ स्‍टाफ थे। जिस समय अमेरिका इबोला संकट से जूझ रहा था तो उस समय क्‍लैन ने रेस्‍पॉन्‍स को-ऑर्डिनेटर की भूमिका अदा की थी। क्‍लैन को उनके इस रोल के लिए काफी सराहा गया था। नियुक्ति पर क्‍लैन ने कहा, 'मेरे लिए यह एक सम्‍मान की बात है कि मैं प्रेसीडेंट-इलेक्‍ट बाइडेन के साथ इस रोल में जुड़ रहा हूं और उन्‍होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उसके लिए कृतज्ञ हूं। मैं उन्‍हें मदद करने के लिए उत्‍साहित हूं और व्‍हाइट हाउस में काम करने वाली एक कुशल टीम तैयार करने के लिए तैयार हूं।' क्‍लैन ने कहा कि व्‍हाइट हाउस की टीम ऐसी होगी जो देश को दुरुस्‍त करने में मदद कर सकेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+