US Presidential Election 2020: डोनाल्‍ड ट्रंप बोले-मेरे राष्‍ट्रपति बनने से बस एक शख्‍स दुखी, बराक हुसैन ओबामा

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस बात को ज्‍यादा तवज्‍जो नहीं दी है कि उनके प्रतिद्वंदी डेमोक्रेट जो बाइडेन के लिए प्रचार करने खुद पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा प्रचार में उतर आए हैं। ट्रंप ने कहा है कि बाइडेन के लिए ओबामा का प्रचार करना अच्‍छी खबर है। ट्रंप ने यह बात नॉर्थ कैरोलिना के गास्‍टोनिया में आयोजित चुनावी रैली में कही है। तीन नवंबर को अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। ट्रंप ने बार-बार पूर्व राष्‍ट्रपति का पूरा नाम दोहराया, बराक हुसैन ओबामा।

obama-trump.jpg

'चोर' हिलेरी के लिए ओबामा ने की थी मेहनत

ट्रंप ने कहा, 'यह अच्‍छी बात है। हिलेरी क्लिंटन जैसी चोर के लिए जितनी मेहनत ओबामा ने की थी, उतनी किसी ने नहीं की, मैंने सही कहा ना।' ट्रंप ने अपने सपोर्टर्स से यह सवाल उस समय किया जब कुछ मिनटों पहले ओबामा ने पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में बाइडेन के लिए प्रचार खत्‍म किया था। अपने संबोधन में ओबामा ने जमकर ट्रंप पर हमला बोला। साल 2016 में ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। ट्रंप ने कहा, 'वह पूरी तरह से छाए हुए थे। उन्‍होंने कहा कि वह (ट्रंप) कभी हमारे राष्‍ट्रपति नहीं होंगे। लेकिन उससे पहले वह कह चुके थे कि वह (ट्रंप) राष्‍ट्रपति की रेस में नहीं होंगे। वह मुझे नहीं जानते थे। मैं रेस में आया तो उन्‍होंने कहा कि मुझे नॉमिनेशन नहीं मिलेगा।' ट्रंप ने आगे कहा, 'इसके बाद वह बोले कि मैं राष्‍ट्रपति नहीं बनूंगा। लेकिन मैं जीत गया। मुझे लगता है कि चोर हिलेरी से ज्‍यादा अगर कोई उस रात को दुखी था तो वह थे बराक हुसैन ओबामा। सिर्फ एक‍ ही शख्‍स था दुखी था, बराक हुसैन ओबामा।' ट्रंप के मुताबिक ओबामा प्रशासन की गलतियों को सुधारने के लिए ही जनता ने उन्‍हें व्‍हाइट हाउस भेजा।

ट्रंप पर ओबामा का सीधा हमला

बुधवार को पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अपने जूनियर पूर्व उप-राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के लिए चुनाव प्रचार में लौट आए हैं। कहा जा रहा है कि ओबामा के प्रचार का बड़ा असर ट्रंप के चुनावों पर नजर आने वाला है। ओबामा ने रिपब्लिकन ट्रंप पर जबरदस्‍त हमला बोला। फिलाडेल्फिया में बाइडेन की तरफ से बोलते हुए ओबामा ने कहा कि ट्रंप का रिकॉर्ड ओवल ऑफिस में बेहद खराब है। ओबामा के मुताबिक ट्रंप ने वहां पहुंचने के बाद कोई काम करने की मंशा ही नहीं दिखाई। बतौर राष्‍ट्रपति ओबामा ने दो बार देश पर शासन किया है और इस समय वह डेमोक्रेटिक पार्टी का सबसे प्रभावी चेहरा हैं। कोरोना महामारी पर भी ओबामा, ट्रंप पर आक्रामक नजर आए। उन्‍होंने कहा कि जनता के लिए ट्रंप कुछ करते इससे पहले वह खुद ही वायरस की चपेट में आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+