US Election 2020: बोले बाइडेन - मैं ऐसा राष्ट्रपति बनने की प्रतिज्ञा लेता हूं जो समाज को जोड़ेगा

वाशिंगटन (Joe Biden US President): डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं और इसके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र में उप राष्ट्रपति पद संभालने जा रही है, अपनी जीत के बाद बाइडेन ने अपने पहले संबोधन में कहा कि 'मैं अमेरिका का ऐसा राष्ट्रपति बनूंगा, जो लोगों को बांटने नहीं जोड़ने का काम करेगा, जो रेड स्टेट या ब्लू स्टेट की तरह नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की तरह देखेगा।'

Recommended Video

    US Election Result 2020 : Joe Biden ने देश को किया संबोधित,जानिए भाषण की बड़ी बातें |वनइंडिया हिंदी
    US Election 2020: बोले बाइडेन - मैं ऐसा राष्ट्रपति बनने की प्रतिज्ञा लेता हूं जो समाज को जोड़ेगा

    बाइडेन ने आगे कहा कि अमेरिकी लोगों ने मुझमें और निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस में जो विश्वास रखा है, उससे मैं सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं, मैं सभी का शुक्रगुजार हूं, इतने मुश्किल हालात में लोगों ने रिकार्ड तोड़ वोटिंग की है, इससे ये बात साबित होती है कि लोकतंत्र अमेरिका के दिल में धड़कता है।

    अब समय अमेरिका को मलहम लगाने और सहलाने का है

    ये जनादेश 'वी द पीपल' के लिए है, हम लोगों को इस देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव में सबसे ज्यादा 74 मिलियन वोट मिले हैं लेकिन अब वक्त आ गया है कि आपसी कड़वाहटों को भुलाया जाए, चुनाव की वजह से जो तापमान बढ़ गया था उसे कम किया जाए, हम फिर एक दूसरे से मिले, और एक दूसरे की सुनें, अब समय अमेरिका को मलहम लगाने और सहलाने का है। मैं समझ सकता हूं कि डोनाल्ड ट्रंप किस तरह निराश हुए हैं, मैं भी कई बार हुआ हूं, मगर हमें एक-दूसरे को एक मौका देना चाहिए, हम प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं।

    'मैं सभी अमेरिकन का राष्‍ट्रपति बनूंगा, चाहे उसने मुझे वोट दिया हो या नहीं'

    मालूम हो कि अपनी इस जीत के बाद बाइडेन ने ट्वीट भी किया थाा, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आपने मुझे हमारे महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है, आगे का रास्‍ता कठिन है लेकिन मैं आपसे ये वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकन का राष्‍ट्रपति बनूंगा, चाहे उसने मुझे वोट दिया हो या नहीं।'

    पीएम मोदी ने बाइडेन और हैरिस को दी जीत की बधाई

    मालूम हो कि बाइडेन और हैरिस की इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Narendra Modi) ने भी दोनों लोगों को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा 'जो बाइडेन-हैरिस प्रशासन के साथ भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे। बाइडेन आपको बधाई हो आपकी शानदार जीत पर! अब मैं आशा करता हूं कि भारत-अमेरिका संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों देश साथ मिलकर काम करेंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+