US Election 2020: जॉर्जिया में जीत की तरफ बढ़ रहे जो बाइडेन, 1992 में आखिरी बार जीते थे बिल क्लिंटन

वॉशिंगटन। डेमोक्रेट जो बाइडेन धीरे-धीरे राष्‍ट्रपति का पद हासिल करने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। पिछले 28 सालों से अमेरिका के जॉर्जिया में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा अब खत्‍म होता नजर आ रहा है। यहां पर जो बाइडेन लीड कर रहे हैं और अब तक उन्‍हें 7,248 वोट्स की लीड हासिल हो चुकी है। बाइडेन ने अपने समर्थकों से कहा है कि उन्‍हें इस बात का भरोसा है कि उन्‍हें इन चुनावों में जीत हासिल होगी। बाइडेन ने बैटलग्राउंड स्‍टेट पेंसिलवेनिया में मिली लीड के आधार पर जीत की बात अपने समर्थकों से कही है।

joe-biden-georgia.jpg

आखिरी बार जीते थे क्लिंटन

जॉर्जिया में फिलहाल वोटों की गिनती का काम जारी है। यहां मेल-इन बैलेट्स का पहाड़ लगा हुआ है। गुरुवार तक यहां पर ट्रंप लीड कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को समीकरण बदल गए। इस राज्‍य में आखिरी बार डेमोक्रेटिक पार्टी के बिल क्लिंटन को जीत मिली थी। साल 1992 में क्लिंटन ने भारी वोट्स के साथ जॉर्जिया में डेमोक्रेट्स का नीला झंडा लहराया था। जॉर्जिया की अटलांटा सिटी में बहुत से युवा वोटर्स हैं। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार शाम तक यहां पर काउंटिंग जारी रह सकती है। जॉर्जिया के अलावा एरिजोना में भी बाइडेन ने फिर से डेमोक्रेटिक पार्टी की वापसी कराई है। एरिजोना में भी बाइडेन क्लिंटन के बाद दूसरे डेमोक्रेट बने जिन्‍हें लीड हासिल हुई। यह एक बड़ा बैटलग्राउंड स्‍टेट है जहां पर साल 2016 में ट्रंप को 3.5 प्रतिशत अंकों के साथ जीत हासिल हुई थी। आखिरी बार डेमोक्रेटिक पार्टी के बिल क्लिंटन को एरिजोना में जीत हासिल हुई थी। बाइडेन को व्‍हाइट हाउस पहुंचने का पूरा भरोसा है। बाइडेन ने अपने समर्थकों से कहा, 'हम इस समय जहां हैं, वहां पर काफी अच्‍छा महसूस कर रहे हैं।

बाइडेन को चाहिए बस 6 वोट्स

बाइडेन के पास इस समय 264 इलेक्‍टोरल वोट्स हैं और राष्‍ट्रपति बनने के लिए उन्‍हें बस 6 वोट्स की दरकार है। ट्रंप के पास इस समय 214 वोट्स हैं। व्‍हाइट हाउस पहुंचने के लिए बाइडेन को 270 वोट्स चाहिए। बाइडेन ने अपने समर्थकों का ध्‍यान इस तरफ दिलाया है कि वह अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे उम्‍मीदवार बन चुके हैं जिसे सबसे ज्‍यादा वोट्स हासिल हुए। बाइडेन ने कहा रिकॉर्ड नंबर में अमेरिकी नागरिकों ने उन्‍हें वोट दिया और इस बार बदलाव को चुना है। बाइडेन ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां विपक्षी हो सकती हैं लेकिन वो दुश्‍मन नहीं हैं। पूर्व उप-राष्‍ट्रपति ने अपने समर्थकों से अपील की और कहा, 'गुस्‍से को पीछे छोड़ें और आगे बढ़ें।' बाइडेन के शब्‍दों में, 'अमेरिकी चुनाव मुश्किल रहे हैं लेकिन हमें शांत रहना होगा। मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि लोग इसे रोकने के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। लोकतंत्र में हमारे विचार बहुत ही मजबूत होते हैं लेकिन राजनीति का मकसद देश के लिए काम करना है। हम विपक्षी हो सकते हैं लेकिन दुश्‍मन नहीं, हम अमेरिकी हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+