अफगानिस्तान में अमेरिका ने सबसे बड़े नॉन-न्यूक्लियर बम से किया हमला, ISIS पर था निशाना
अमेरिकी रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे MC-130 एयरक्राफ्ट के जरिए GBU-43 बम गिराया गया।
वाशिंगटन। अमेरिका ने पूर्वी अफगानिस्तान में सबसे बड़े नॉन-न्यूक्लियर बम से हमला किया है। जिस इलाके में बम गिराया गया है वह इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों का गढ़ माना जाता है।

शाम 7 बजे किया हमला
पेंटागन के मुताबिक, ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी ऑपरेशन में 21000एलबी का हथियार इस्तेमाल किया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे MC-130 एयरक्राफ्ट के जरिए GBU-43 बम गिराया गया।
इराक युद्ध के समय बनाया गया था ये बम
इस हथियार को अमेरिकी वायुसेना में निकनेम MOAB (सभी बमों की मां) नाम से जाना जाता है। यह बम बड़े एयर ब्लास्ट के लिए बनाया गया है। यह बम इराक युद्ध के समय अमेरिका ने बनाया था।
अब तक नुकसान को लेकर रिपोर्ट नहीं
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बम आईएसआईएस की सुरंग और आतंकियों को निशाना बनाते हुए नांगरहर के एशिन जिले में किया गया। हमले बाद कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है। नुकसान को लेकर अब तक कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications