व्हाइट हाउस ने मोदी-ओबामा की करीबियों पर चीन को दिया जवाब
वाशिंगटन। भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बतौर खास मेहमान शिरकत करने के लिए अमेरिका से आए राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीबियों के बाद चीन की ओर से जो कमेंट आया था, उसे व्हाइट हाउस ने सिरे से नकार दिया है।

गौरतलब है कि चीन के एक थिंक टैंक की ओर से बयान दिया गया था कि अमेरिका चीन को नियंत्रण में करने के लिए भारत के साथ नजदीकी बढ़ा रहा है। अमेरिका की ओर से इसी पर बयान दिया गया है।
गलत है चीन की सोच
भारत-अमेरिका के प्रगाढ़ होते रिश्तों को लेकर चीन की चिंताएं खारिज करते हुए ‘व्हाइट हाउस' ने कहा कि इस रिश्ते का मकसद चीन को ‘काबू में करना' या उसे ‘थामना' कतई नहीं है।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार बेन रोड्स से जब चीन के सरकारी मीडिया की टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह गौर करने वाली बात है कि उन्हें (चीन को) इस यात्रा पर टिप्पणी करने के लिए विवश होना पड़ा।
चीन की सरकारी संवाद समिति ‘शिन्हुआ' ने जलवायु परिवर्तन एवं परमाणु ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर मतभेद की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मौजूदा भारत यात्रा को ‘सतही घनिष्ठता' करार दिया था।
रोड्स ने कहा, मैं अपनी प्रतिक्रिया में कहूंगा कि अमेरिका और भारत एशिया-प्रशांत में जिस तरह से मुद्दे से निपटते हैं वह इस मायने में एक ही जैसा है कि कोई भी चीन को काबू में नहीं कर रहा या न ही उसके साथ कोई टकराव की कोशिश कर रहा है।
मोदी ओबामा के बीच चीन का जिक्र
उन्होंने कहा, अलग-अलग क्षेत्रों में चीन से अमेरिका और भारत दोनों के संबंध बहुत घनिष्ठ हैं। बहरहाल, रोड्स ने पुष्टि की कि ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में चीन पर चर्चा की गई थी।
रोड्स ने कहा, अमेरिका-भारत संबंध का इंतजार लोगों को कई वर्षों से था और यह संबंध एक अलग स्तर पर ले जाया जाना चाहिए क्योंकि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई एवं इस क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि के मामले में हमारे हित गहराई से जुड़े हुए हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications