सीरिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ऐलान के एक दिन बाद ही रक्षा मंत्री जिम मैटीस का इस्तीफा
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटीस ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मैटीस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार को उस हैरान कर देने वाले ऐलान के बाद इस्तीफा दिया है जिसमें उन्होंने सीरिया में आईएसआईएस की हार के साथ ही सेनाओं की वापसी की घोषणा की थी। ट्रंप के इस अचानक हुई घोषणा ने रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के साथ ही पूरे पेंटागन में खलबली मचा दी थी। मैटीस ने ट्रंप को चिट्ठी लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। हालांकि मैटीस फरवरी 2019 के अंत में अपना पद छोड़ेंगे। मैटीस ने अपनी चिट्ठी में राष्ट्रपति के नजरिए के साथ मतभेद की बात कही है। ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

चिट्ठी में मानी ट्रंप के साथ मतभेद की बात
मैटीस ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, 'आपको एक ऐसे रक्षा मंत्री को साथ रखने का अधिकार है जिसका नजरिया इस मुद्दे और बाकी दूसरे मुद्दों पर आपसे मेल खाता हो, इसलिए मुझे लगता है कि मेरे लिए यह सही समय है कि मैं अपने पद को छोड़ दूं।' मैटीस की चिट्ठी पेंटागन की ओर से जारी की गई और इसके कुछ मिनट पहले ही ट्रंप ने इस पर ट्वीट किया था। ट्रंप ने लिखा था, 'योग्यता के साथ मैटीस फरवरी के अंत में अपने पद से रिटायर हो जाएंगे।' ट्रंप ने लिखा, 'जिम के कार्यकाल के दौरान पेंटागन ने अकल्पनीय तरक्की खासतौर से नए फाइटिंग इक्विपमेंट्स की खरीद की दिशा में।' ट्रंप के मुताबिक जनरल मैटीस ने दूसरे देशों की सैन्य बाध्यताओं को साझा करने में उनकी काफी मदद की। ट्रंप ने इसके साथ ही बताया कि जल्द ही नए रक्षा मंत्री के नाम के बारे में सबको जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके साथ ही जिम मैटीस का उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद भी अदा किया।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications