भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने के लिए चक हेगल पहुंचे दिल्‍ली

Chuck Hagel-in-india
वॉशिंगटन। एक हफ्ते पहले अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी भारत आए थे और अब गुरुवार को अमेरिका के रक्षा मंत्री चक हेगल अपनी पहली भारत यात्रा पर दिल्‍ली पहुंच रहे हैं।

अपनी तीन दिनों की भारत यात्रा के दौरान वह भारत-अमेरिकी रक्षा संबंध मजबूत करने की कोशिश करेंगे। हेगल, जॉन कैरी के बाद अमेरिका के दूसरे ऐसे कैबिनेट मंत्री हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

हेगल वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलेंगे।

पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी रियर एडमिरल जॉन किर्बी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस यात्रा का मकसद कोई समझौता करना नहीं है। बल्कि संबंधों को मजबूत करना है। राजनीतिक सैन्य मामलों के सहायक विदेश मंत्री पुनीत तलवार भी हेगल के साथ होंगे।

हेगल के इस पहले दौरे में जिन मुद्दों पर खासा जोर रहेगा वह इस तरह से हैं-

  • भारत और अमेरिका के बीच अहम रक्षा सौदें
  • एशिया-प्रशांत में भारत और अमेरिका के हित
  • अफगानिस्तान में साझा हित
  • भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास
  • रिसर्च और नई टेक्‍नोलॉजी में दोनों देशों के बीच सहयोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+