'पूरे US में हिंदुओं के साथ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी की यात्रा से पहले अमेरिकी सांसद ने क्यों कहा ऐसा?
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं और पीएम मोदी की ये पहली अमेरिका की राजकीय यात्रा होने वाली है। वहीं, अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं और बाइडेन दंपति, पीएम मोदी के लिए अंतरंग डिनर कार्यक्रम का आयोजन करने वाले हैं।
वहीं, अमेरिकी सांसद शीला जैक्सन ली ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा है, कि पूरे अमेरिका में सभी हिंदुओं के साथ एकजुट होने की जरूरत है। अमेरिकी सांसद ने पहले 'हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन' को संबोधित करते हुए सभी हिन्दुओं के साथ एकजुट होने की अपील की है।

शीला जैक्सन ली ने क्या कहा?
शीला जैक्सन ली ने कहा, कि "संयुक्त राज्य अमेरिका में हिंदुओं की शक्ति, काफी शक्तिशाली है। हमें एक साथ जुड़ने की जरूरत है, पूरे अमेरिका में सभी हिंदुओं के साथ एकजुट होने की जरूरत है। यह एक शक्तिशाली ताकत होगी।"
आपको बता दें, कि 'हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन' यूएस कैपिटल हिल, जो अमेरिका की संसद है, उसमें आयोजित किया गया था, जिसमें पूरे अमेरिका से हिन्दू नेता पहुंचे थे।
सांसद ली ने अपने संबोधन के दौरान कहा, कि वो हिन्दुओं से हर किसी में देवत्व को देखने की भावना सीख रही हैं। उन्होंने कहा, कि "हम दिव्य हैं, और इसका मतलब है, कि हमारे पास अच्छे काम करने की क्षमता है। और ऐसे लोग हैं, जो भारतीय विरासत से नहीं आए हैं, लेकिन वो हिंदू हैं, जिन्होंने इस धर्म की अच्छाई के कारण इस आस्था को अपनाने की कोशिश की है।"
आपको बता दें, कि अमेरिका में काफी तेजी के साथ अफ्रीकी समुदाय के लोग हिन्दू धर्म को अपना रहे हैं और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है, कि हिन्दुओं के मन में किसी और धर्म के प्रति कोई असम्मान का भाव नहीं होता है और हिन्दु सभी धर्म के लोगों को एक समान मानते हैं।
हिन्दुओं में कट्टरता नहीं होने से भी दुनिया इस धर्म के प्रति आकर्षित होती है, क्योंकि ये धर्म आस्था के उस संसार की रचना करता है, जहां कोई बंधन नहीं है और इंसान अपनी मर्जी से अपना भगवान चुन सकता है।
लोकतंत्र पर क्या बोलीं सांसद ली
अमेरिकी सांसद ने कहा कि लोकतंत्र एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर अमेरिका, भारत मिलकर काम कर सकते हैं, क्योंकि इसमें कोई संदेह नहीं है, कि भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम सबसे पुराने लोकतंत्र हैं। और हम सभी के सामने अपनी-अपनी चुनौतियां हैं। लेकिन अगर हम अपनी आस्था के साथ, हिंदुओं के विश्वास के साथ, अच्छा करने की अपनी क्षमता को लेकर एक साथ आते हैं, तो हम लोकतंत्र की यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं।"
सांसद ली ने आगे कहा, कि "हम आपके अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। हम आपको, बिना किसी रुकावट के आपको अपने आस्था का अभ्यास करने की अनुमति दे सकते हैं। हम आपकी आवाज़ को बिना किसी रुकावट के सुनने की अनुमति दे सकते हैं। हम शांति को बढ़ावा दे सकते हैं। और मैं ऐसी व्यक्ति हूं, जो इसमें विश्वास करता है।"
वहीं, American4Hindus के संस्थापक और अध्यक्ष, रोमेश जापरा ने इस कार्यक्रम में कहा, कि "राजनीतिक जुड़ाव के लिए यह अब तक का पहला शिखर सम्मेलन है। हमने हर क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन राजनीतिक रूप से, हम बहुत पीछे हैं। हमें लगता है कि हिंदू अमेरिकियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसलिए हमने सोचा कि सभी हिन्दू संगठनों को एक साथ लाना एक अच्छा विचार है।"
आपको बता दें, कि American4Hindus एक एनजीओ है जो यू.एस. में हिंदू अमेरिकियों के अधिकारों की वकालत करता है।












Click it and Unblock the Notifications