Titanic Submarine Update: अमेरिकी कोस्ट गार्ड को मिला पनडुब्बी का मलबा! औपचारिक पुष्टि होना बाकी
अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने कहा है कि उन्हें टाइटैनिक के पास एक मलबा मिला है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये लापता हुई टाइटन पनडुब्बी की हो सकती है।
फिलहाल, अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बताया है कि मलबे को एक रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल के जरिए खोजा गया है। इस खोजबीन में जुटी टीम मलबे की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि टाइटैनिक का मलवा दिखाने ले गई पनडुब्बी के बचाव के लिए प्रयास जारी हैं। एक कनाडाई अधिकारी ने कहा कि मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
टाइटन नाम की ये पनडुब्बी रविवार दोपहर लापता हो गई थी। इस घटना के 100 घंटे पूरे हो चुके हैं। इस पनडुब्बी में सिर्फ 96 घंटे का ऑक्सीजन था। ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें सवार पांच पर्यटकों के जीवित रहने की संभावना भी खत्म हो गई है।
ओशनगेट में निवेश करने वाले इंवेस्टर ऑरोन न्यूमैन ने दावा किया था कि टाइटन पनडुब्बी को इस तरह से तैयार किया गया है कि वह खुद ही 24 घंटे बाद सतह पर वापस आ जाती है। लेकिन लगभग 4 दिन बीतने के बाद भी अब तक पनडुब्बी का कहीं अता-पता नहीं है।
कंपनी के दावे के मुताबिक उस पनडुब्बी में 4 दिनों तक रहने की हवा होती है। मगर विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया है कि यह सामान्य परिस्थिति में संभव है।
यदि उस पनडुब्बी में रहने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ती है या वे किसी घबराहट में अनोखा कदम उठाते हैं तो ऑक्सीजन के घटने की रफ्तार और तेज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications