टाइटन सबमरीन के टुकड़ों से मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी टीम
टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए समुद्र के नीचे गई पर्यटक पनडुब्बी टाइटन के अवशेष को वापस निकाल लिया गया है। यह पनडुब्बी समुद्र के भीतर ब्लास्ट हो गई थी, जिसमे सवार सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई थी।
यूएस कोस्ट गार्ड की ओर से कहा गया है कि विशेषज्ञों ने टाइटन पनडुब्बी के बचे हुए मलबे के हिस्से को बरामद कर लिया है, जिसमे मानव अवशेष भी शामिल हैं। यूएस मेडिकल प्रोफेशनल के एक्सपर्ट इन अवशेषों का विश्लेषण करेंगे।

बता दें कि इस पनडुब्बी में ब्रिटेन के हैमिश हार्डिंग, फ्रेंच सबमरीन एक्सपर्ट पॉल हेनरी नार्गियोलेट, पाकिस्तानी ब्रिटिश शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान, स्टॉकटन रश इसपर सवार सवार थे।
बता दें कि टाइटन सबमरीन जिसका आकार एक एसयूवी कार के जितना था, वह नॉर्थ अटलांटिक सागर में तकरीबन 2 मील से अधिक गहरे पानी में हादसे का शिकार हो गई थी। इसके बाद इसके अवशेष को बाहर निकालने की कवायद लगातार जारी थी, इसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
अब इस सबमरीन के मलबे को बाहर निकाल लिया गया है, जिसका आगे का परीक्षण किया जाएगा। जांच एजेंसी के चीफ कैप्टन जेसन नेब्यूर का कहना है कि हमे अभी भी इसकी जांच करनी है कि आखिर किस वजह से यह पनडुब्बी हादसे का शिकार हुई ताकि इस तरह का हादसा भविष्य में ना हो।
इस हादसे की जो तस्वीरें सामने आई थीं उसमे देखा जा सकता है कि टाइटन सबमरीन का आगे का आकार कोन की तरह है, साइट में इलेक्ट्रॉनिक पैनल है। न्यूयॉर्क की रिसर्च कंपनी पेलागिक रिसर्च जिसके रिमोट से चलने वाले वाले वाहन का इस्तेमाल इस सबमरीन की तलाश मे किया जा रहा था उसका कहना है कि हमारा सर्च ऑपरेशन समाप्त हो चुका है।
बता दें कि टाइटन 18 जून को हादसे का शिकार हुआ था, अमेरिकी कोस्ट गार्ड की ओर से कहा गया था कि सभी पांच लोग जो इसमे सवार थे उनकी मौत हो गई है। इस सबमरीन के मलबे को 1600 फीट की गहराई में बरामद किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications