US Secret Leak: कौन है 21 साल का जैक टेक्सीरा, जिसने पेंटागन के टॉप सीक्रेट्स किए लीक, FBI ने पकड़ा
एक यूरोपीय देश के वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने कहा है, कि टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स के लीक होने से अमेरिका को लेकर भरोसा टूटा है और भविष्य में अमेरिका के साथ खुफिया जानकारियां साझा करने पर रोक लग सकता है।

US classified documents leak: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स लीक कर देने के मामले में FBI ने 21 साल के जैक टेक्सीरा को गिरफ्तार किया है।
जैक टेक्सीरा ने अमेरिका की अति-संवेदनशील जानकारियां लीक कर दीं, जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जैसे टेलीग्राम और ट्विटर पर वायरल हो गया।
लीक किए गये डॉक्यूमेंट्स में रूस यूक्रेन युद्ध से जुड़ी जानकारियों के अलावा, अमेरिका की जासूसी से जुड़ी जानकारियां, सहयोगी देशों की जासूसी से संबंधित जानकारियां शामिल थीं।
एफबीआई ने अपने एक संक्षिप्त बयान में कहा है, कि "आज, एफबीआई ने 21 साल के जैक डगलस टेक्सीरा को नॉर्थ डाइटन, मैसाचुसेट्स में एक घर से हिरासत में लिया है"।
एफबीआई ने आगे कहा, कि "पिछले सप्ताह से ही एफबीआई लगातार इस लीक को लेकर जांच कर रही थी और अब जैक डगलस टेक्सीरा को गिरफ्तार किया गया है"। FBI ने अपने बयान में ये भी कहा है, कि जैक ने देश के राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का काम किया है और उसे उसके कामों के लिए जवाबदेह ठहराना जरूरी है।
अमेरिका के टॉप सीक्रेट्स किए हैं लीक
जैक टेक्सीरा ने कई ऐसे डॉक्यूमेंट्स लीक कर दिए हैं, जो अति संवेदनशील हैं। इन डॉक्यूमेंट्स लीक ने दुश्मनों के साथ साथ दोस्त देशों को भी नाराज कर दिया है।
लीक किए गये एक दस्तावेज से पता चलता है, कि अमेरिका के जासूस दुनियाभर में फैले हुए हैं और अमेरिका अपने सहयोगी देशों, जैसे जापान और दक्षिण कोरिया की जासूसी करता है।
इनके अलावा दक्षिण कोरिया, इज़राइल, यूक्रेन और यूनाइटेड किंगडम उन सहयोगियों में शामिल हैं जिन पर अमेरिका की गहरी नजर होती है।

दस्तावेजों से पता चलता है, कि रूस के राष्ट्रपति भवन में और मॉस्को में कितनी ऊपर तक अमेरिकी जासूसी की पहुंच है। लेकिन, अब आशंका जताई गई है, कि लीक हुए दस्तावेजों के बाद अब रूस को उन खुफिया स्रोतों को काटने में काफी मदद मिलेगी, इससे रूस में अमेरिका का खुफिया तंत्र कमजोर होगा। इसके अलावा अब रूस को ये भी पता चल गया है, कि जानकारियां जुटाने के लिए अमेरिका क्या करता है और क्या नहीं करता है।
इस दस्तावेज में बताया गया है, कि अमेरिकी सैन्य जासूसों को ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम और उत्तर कोरिया की मिसाइल प्रणालियों के बारे में जानकारी है। इसके अलावा अमेरिका, यूक्रेन के सैन्य और रणनीतिक नेताओं की भी जासूसी करता है।
आरोपी जैक टेक्सेरा कौन है?
द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैक डगलस टेक्सीरा की पहचान मैसाचुसेट्स एयर नेशनल गार्ड में काम करने वाले एक एयरमैन के रूप में की गई है, जो मैसाचुसेट्स के केप कॉड में ओटिस एयर नेशनल गार्ड बेस में तैनात है।
स्थानीय मीडिया ने बताया, कि वह "साइबर ट्रांसपोर्ट सिस्टम विशेषज्ञ" के रूप में काम करता है। यह प्रोफाइल एक आईटी विशेषज्ञ के समान है, जिसमें सैन्य संचार नेटवर्क के लिए केबलिंग और हब के रखरखाव सहित कई अलग-अलग जिम्मेदारियां शामिल हैं।
जैक टेक्सेरा के परिवार के कई सदस्य यूएस फोर्स में रह चुके हैं। लिहाजा, सेना के बारे में उसकी समझ और जानकारियां काफी लंबी हैं।
वॉशिंगटन पोस्ट से बात करते हुए उसके एक दोस्त ने बताया, कि टेक्सेरा बुद्धिमान, देशभक्त व्यक्ति और बंदूकों में रुचि रखने वाला एक धर्मनिष्ठ कैथोलिक बताया है।
वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, उसके दोस्त ने बताया कि, "जैक काफी स्मार्ट व्यक्ति है और वह जानता था, इन टॉप सीक्रेट दस्तावेजों को लीक करने का अंजाम क्या होगा।"
जैक के दोस्त ने बताया, कि "ये किसी भी तरह का एक्सीडेंटल लीक नहीं था।" दोस्त ने द पोस्ट को बताया, कि "वह फिट है। वह मजबूत है। वह सशस्त्र है। वह प्रशिक्षित है।"

जैक टेक्सेरा ने कैसे लीक किए दस्तावेज?
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जैक एक प्राइवेट डिस्कॉर्ड सर्वर (ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म) का सक्रिय सदस्य था और वहां उसके प्रोफाइल का नाम OG था। इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ज्यादातर सदस्य टीनएजर्स ही हैं।
लेकिन, सबसे खतरनाक बात ये है, कि इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ज्यादातर टीनएजर्स बंदूक, सेना और अपने धर्म के प्रति कट्टर विचार रखते हैं। कोविड-19 के वक्त आइसोलेशन में रहने के दौरान ज्यादातर युवा इस ग्रुप से जुड़ गये।
रिपोर्ट के मुकाबिक, जैक ने उच्च संवेदनशील जानकारियां अपने ऑफिस से अलग अलग तरीकों से निकाल लिए और फिर उन दस्तावेजों को अपने ग्रुप में शेयर करना शुरू कर दिया।
इस ग्रुप में अमेरिका के अलावा कई और देशों के लोग भी जुड़े हुए हैं, लिहाया ये डॉक्यूमेंट्स एक पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आ गया था।
इन डॉक्यूमेंट्स को पहले ट्रांसलेट किया गया और उन्हें डिकोड किया गया और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
हालांकि, सटीक तौर पर ये कहना मुश्किल है, कि कितने दस्तावेज लीक किए गये हैं। लेकिन, एक अनुमान है, कि करीब 300 ऐसे टॉप सीक्रेट दस्तावेज हैं, जिन्हें जैक ने लीक कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications