अमेरिका के शिकागों में स्कूल के पास गोलीबारी, 2 छात्रों की गोली लगने से मौत, 2 घायल

अमेरिका में अकसर गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं और पिछले महीने एक गे नाइट क्लब के बाहर हुई फायरिंग में कई लोग मारे गये थे।

US CHICAGO SHOOTING

Chicago school Shooting: हथियारों को लेकर कड़े कानून बनाने के बाद भी अमेरिका में शूटिंग की वारदातें खत्म नहीं हो रही हैं और हथियार बंद शख्स अभी भी सरेआम फायरिंग में लोगों को मार रहे हैं। इस बार शिकागो में एक स्कूल के पास अंधाधुंध फायरिंग की गई है, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और 2 छात्र घायल हो गये हैं।

शिकागो में गोलीबारी

शिकागो के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि, शिकागो के वेस्ट साइड में एक हाई स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य किशोर घायल हो गए। शिकागो के फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि, बेनिटो जुआरेज हाई स्कूल के पास गोलीबारी की ये घटना हुई है, जिसमें 16 साल के चार बच्चों को गोली लगी है, जिनमें से दो की मौत हो गई। शिकागो के पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पीड़ितों में से दो की मौत की पुष्टि की है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता टॉम अहर्न ने कहा कि, चारों छात्रों को स्कूल के बाहर गोली मारी गई। पुलिस और पैरामेडिक्स ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कुछ देर पहले मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

शूटिंग वारदातों से परेशान अमेरिका

अमेरिका शूटिंग की वारदातों से अमेरिका काफी परेशान रहा है और हर महीने कई लोग फायरिंग में मारे जाते हैं। पिछले दिनों भी एक गे-नाइट क्लब के बाहर हुई फायरिंग में कई लोग मारे गये थे। वहीं, फायरिंग की इस वारदात के बाद स्कूल की तरफ से कहा गया है कि, छात्रों के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया है और छात्रों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+