ओबामा को ISIS की चुनौती, यूएस आर्मी का ट्विटर पेज हैक
वाशिंगटन। ऐसा लग रहा है कि आईएसआईएस अमेरिकी इंटेलीजेंस और सेना के मुकाबले कहीं ज्यादा ताकवर होता जा रहा है। पहले तो अमेरिका आईएसआईएस के खिलाफ इराक और सीरिया में हो रहे हमलों में मुंह की खा रहा था, अब वर्चुअल मीडिया पर भी आईएसआईएस उसे चुनौती देता नजर आ रहा है।

खुद को बचा सको तो बचा लो
सोमवार को अमेरिका से खबर आई कि इस खतरनाक आतंकी संगठन ने यूएस आर्मी के सेंट्रल कमांड के ट्विटर और फेसबुक पर बने पेजों को हैक कर लिया है। सिर्फ इतना ही आईएसआईएस ने ट्वीट कर चुनौती भी दी कि, 'अमेरिकी सैनिकों हम आ रहे हैं, होशयार रहो और खुद को बचा सको तो बचा लो।'
हालांकि इस साइबर अटैक के बाद भी US सेंट्रल कमांड का दावा है कि पूरा ऑपरेशन नेटवर्क सेफ है और कोई सीक्रेट इंफॉर्मेशन लीक नहीं हुई है। आईएसआईएस की ओर से इस हमले को 'साइबर कैलफेट' नाम के एक ग्रुप ने अंजाम दिया है। ग्रुप ने अपने बैनर के नीचे ISIS लिखा था।
इंर्टनल मिलिट्री डॉक्यूमेंट्स हैंडल पर
यूएस सेंट्रल कमांड के ट्विटर हैंडल पर कुछ इंर्टनल मिलिट्री डॉक्यूमेंट भी नजर आए थे। हमले के बाद यूएस सेंट्रल कमांड की तरफ से एक बयान जारी किया गया और कहा गया कि फिलहाल शुरुआती जांच में साफ है कि आतंकी संगठन कोई भी सीक्रेट इंफॉर्मेशन को चुरा नहीं सका है। कमांड की मानें तो हमले के बाद करीब आधे घंटे तक उसे कई समस्याओं से जूझना पड़ा।
ट्विटर के अलावा उसका यू-ट्यूब अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों ही अकाउंट को ठीक कर लिया गया है और दोनों ही ठीक से ऑपरेट हो रहे हैं। मामले की जांच एफबीआई को सौंप दी गई है। खास बात है कि जिस समय अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा साइबर सिक्योरिटी पर अपना भाषण देने जा रहे थे, ठीक उसी समय आईएसआईएस ने इस हैकिंग को अंजाम दिया।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications