US: कैपिटल बिल्डिंग में हंगामे के बाद ट्रंप का Twitter-FB अंकाउट ब्लॉक, You Tube ने भी Video हटाए
Twitter locks account of outgoing US President Donald Trump for 12 hours: अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनावी नतीजों को लेकर सियासी घमासान जारी है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump ) के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया है। जिसकी वजह से वाशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस हमले में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं।
Recommended Video

तो वहीं इसी बीच ट्रंप का ट्विटर अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया है और उन्हें ट्विटर की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर वो नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा। दरअसल Twitter ने ट्रंप से अपील की थी कि वो उन तीन ट्ववीटस को अपने अंकाउंट से डिलीट करें जो कि आपत्तिजनक है और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। लेकिन ट्रंप की ओर से ट्वीट नहीं हटाए गए। जिसके बाद ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट ब्लॉक कर दिया।
हिंसा भड़काई तो हमेशा के लिए होगा अकाउंट ब्लॉक
Twitter टीम की ओर से कहा गया है कि 'वॉशिंगटन डी.सी. में जारी हिंसा की वजह से हमें डोनाल्ड ट्रंप के तीन ट्वीट हटाने पड़ रहे हैं, जिन्हें आज पोस्ट किया गया था। ये ट्वीट सिविक इंटिग्रिटी पॉलिसी का गंभीर रूप से उल्लंघन करते हैं।' मालूम हो कि केवल ट्विटर ही नहीं बल्कि फेसबुक और YouTube ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस वीडियो को हटा दिया है , जिसमें यूएस कैपिटल में हिंसा के दौरान ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया था। फेसबुक और इंस्टाग्राम ने भी 24 घंटे के लिए ट्रंप के अकाउंट को लॉक कर दिया है और उनके भड़काऊ वीडियो को हटा दिया है।

आपको बता दें कि अमेरिकी संसद (US Senate) के संयुक्त सत्र में निर्वाचक मंडल के मतों की गणना और उन्हें प्रमाणित करने की प्रकिया बुधवार को आरंभ हुई लेकिन ट्रंप समर्थक (Donald Trump) द्वारा किए गए हंगामे के चलते कार्रवाई को रोक दिया गया । ट्रंप समर्थक पुलिस का घेरा तोड़ कर कैपिटल बिल्डिंग(Capitol building) के भीतर घुस गए। बताया जा रहा है कि, कैपिटल बिल्डिंग के भीतर भयानक तोड़फोड़ की गई है। स्थिति को बिगड़ती हुए देख वॉशिंगटन में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अमेरिकी सीनेट के अंदर की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उनमें प्रदर्शनकारी सीनेट चैंबर के पास जमा हुए दिखाई दे रहे हैं, इनमें से कुछ के पास हथियार भी देखे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications