US: ड्यूटी के दौरान मारे गए भारतीय मूल के अफसर को सम्मान, कैलिफोर्निया में हाईवे का रखा 'रोनिल सिंह' नाम

California Highway Name: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट में गोली मारकर एक भारतीय मूल के पुलिस अफसर की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद अब उनके सम्मान में एक हाईवे का नामकरण उनके नाम पर किया गया है।

33 वर्षीय भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल सिंह के नाम पर राजमार्ग का नाम रखा गया है। 26 दिसंबर, 2018 को क्रिसमस की रात ट्रैफिक रोकने के दौरान उनकी एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

California highway name

अमेरिकी न्यूजपेपर मोडेस्टो बी की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूमैन पुलिस विभाग के रोनिल सिंह को समर्पित, कॉर्पोरल रोनिल सिंह मेमोरियल हाईवे, जो हाईवे 33 और स्टुहर रोड पर स्थित है, उसका नामकरण दो सितंबर को एक समारोह आयोजित करके किया गया।

न्यूमैन में हाईवे 33 को रोनिल सिंह को समर्पित किया गया। 3 सितंबर को हाईवे 33 और स्टुहर रोड पर एक समारोह में 'कॉर्पोरल रोनिल सिंह मेमोरियल हाईवे' की घोषणा करने वाले एक साइन बोर्ड का अनावरण किया गया।

रोनिल सिंह की पत्नी अनामिका और उनका बेटा अर्नव भी इस दौरान मौजूद थे। अपने पिता की हत्या के समय अर्नव सिर्फ 5 महीने का था। उसने साइनबोर्ड के पीछे 'लव यू पापा' लिखा। कार्यक्रम के दौरान दिवगंत अधिकारी के परिवार के साथ अन्य सदस्य और न्यूमैन पुलिस विभाग के सहकर्मी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले कैलिफोर्निया राज्य के विधानसभा सदस्य जुआन एलानिस ने हाईवे के अनावरण के बारे में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया और भारतीय मूल के अधिकारी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने पूर्व कानून प्रवर्तन सहयोगी को सम्मान देकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, उनकी यादें हमेशा बनी रहें।"

2018 में मारी गई थी गोली

बता दें कि कॉर्पोरल रोनिल सिंह को 2018 में ट्रैफिक स्टॉप के दौरान गुस्तावो पेरेज अरियागा नाम के एक अवैध आप्रवासी ने गोली मार दी थी, जब वह अपने मूल मेक्सिको भागने की योजना बना रहा था। द मोडेस्टो बी की रिपोर्ट के अनुसार अरियागा ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

ट्रम्प ने बताया था नेशनल हीरो

इससे पहले सिंह की 2019 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रशंसा की थी, जिन्होंने उन्हें 'राष्ट्रीय नायक' बताया था। ट्रंप ने मारे गए अधिकारी की पत्नी और सहकर्मी से भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका का दिल उस दिन टूट गया, जब एक "अवैध विदेशी" द्वारा युवा अधिकारी की "नृशंस हत्या" कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+