अप्रवासी भारतीयों को अमेरिका में मिली खुशखबरी, बाइडेन प्रशासन ने वर्क परमिट पर दिया बड़ा तोहफा
अमेरिका में रहने वाले हजारों अप्रवासी भारतीयों के कामकाज को लेकर बाइडेन प्रशासन ने काफी महत्वपूर्ण फैसला लिया है और अप्रवासियों की कुछ श्रेणियों में वर्क परमिट की सीमा को ऑटोमेटिक तौर पर बढ़ाने की घोषणा की है।
वॉशिंगटन, मई 04: अमेरिका में रहने वाले हजारों अप्रवासी भारतीयों के कामकाज को लेकर बाइडेन प्रशासन ने काफी महत्वपूर्ण फैसला लिया है और अप्रवासियों की कुछ श्रेणियों में वर्क परमिट की सीमा को ऑटोमेटिक तौर पर बढ़ाने की घोषणा की है, जिसकमें ग्रीन कार्ड चाहने वाले और एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी भी शामिल हैं, जिन्हें जिन्हें रोजगार प्राधिकरण कार्ड (ईएडी) मिलता है।

हजारों अप्रवासी भारतीयों को लाभ
बाइडेन प्रशासन ने वर्क परमिट को ऑटोमेटिक तौर पर डेढ़ साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी है, जिससे हजारों प्रवासियों को लाभ मिलने की संभावना है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने कहा कि, मौजूदा ईएडी पर जो एक्सपायरी डेट लिखा गया है, वो 180 दिनों के लिए है, लेकिन उसे अब ऑटोमेटिक तौर पर 540 दिनों तक बढ़ा दी जाएगी। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज यानि (यूएससीआईएस) के डायरेक्टर उर एम जद्दौ ने कहा कि, 'जैसे की यूएससीआईएस (यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज) लंबित ईएडी केसलोएड्स को संबोधित करने के लिए काम करता है, अब एजेंसी ने निर्धारित किया है कि रोजगार प्राधिकरण के लिए फिलहाल जो वर्क परमिट 180 दिनों का मिलता है, वो अपर्याप्त है'।

अमेरिकी गृह विभाग ने क्या कहा
अप्रवासी भारतीयों के लिए वर्क परमिट बढ़ाने को लेकर अमेरिकी गृह विभाग ने कहा कि, बाइडेन प्रशासन के इस फैसले से गैर-नागरिक अब वर्क परमिट के लिए स्वत: तौर पर उपयुक्त हो जाएंगे, जिन्हें रोजगार की जरूरत है, ताकि वो अपने परिवाक की महत्वपूर्ण सहायता कर सकें, और अमेरिकी कामगरों को आगे कोई दिक्कतें ना हों। होमलैंड विभाग ने अपनी घोषाणा में रहा है, यूएससीआईएस के अनुसार, लंबित ईएडी नवीनीकरण आवेदन वाले गैर-नागरिक, जिनका 180-दिवसीय वर्क परिमट खत्म हो गया है, और जिनकी ईएडी समाप्त हो गई है, उन्हें 4 मई 2022 से शुरू होने वाले और 540 दिनों तक चलने वाले रोजगार प्राधिकरण और ईएडी वैधता की एक अतिरिक्त अवधि प्रदान की जाएगी। जिससे वो फिर से रोजगार कर सकते हैं।

भारतीय कामगारों को भारी फायदा
भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता अजय जैन भूटोरिया ने कहा कि, बाइडेन प्रशासन के इस फैसले से 87 हजार अप्रवासियों को फौरन फायदा होगा और उन्हें तत्काल मदद मिल सकेगी, जिनका वर्क परमिट खत्म हो गया है या अगले 30 दिनों के अंदर खत्म होने वाला। बाइडेन प्रशासन के इस फैसले के मकसद कुल मिलाकर 4 लाख 20 हजार अप्रवासियों के वर्क परमिट को बढ़ाना है, ताकि उन्हें काम खोने की क्षमता से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि, यह नीति देश की कानूनी आप्रवास एजेंसी में 15 लाख वर्क परमिट आवेदनों के अभूतपूर्व बैकलॉग को संबोधित करने के लिए है, जिससे हजारों लोग कानूनी रूप से काम करने में असमर्थ हैं और श्रम की कमी को बढ़ा रहे हैं। भूटोरिया ने नीति में बदलाव का स्वागत किया है, क्योंकि ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रही हैं और इस फैसले के बाद वो अपने काम के मुताबिक कर्मचारियों की भर्ती कर सकेंगी।












Click it and Unblock the Notifications