व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर अमेरिका ने लगाए सख्त आर्थिक प्रतिबंध
वॉशिंगटन, 07 अप्रैल। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत करने की भारी कीमत रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चुकानी पड़ रही है। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। लेकिन यूक्रेन में बुचा में हुए नरसंहार के बाद अमेरिका ने व्लादिमिर पुतिन की बेटियों पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका ने पुतिन की दोनों बेटियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
Recommended Video

दोनों बेटियों पर लगे सख्त प्रतिबंध
व्लादिमिर पुतिन की दोनों बेटियों कैटरीना तिकोनोवा और मारिया पुतिना के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। ये दोनों बेटियां पुतिन की पहली पत्नी ल्युडमिला श्क्रेबनेवा से हैं। रिपोर्ट की मानें तो मारिया पुतिना अब नए नाम मारिया वोरोन्तसोवा के साथ रह रही हैं। तिखोनोवा और वोरोन्तसोवा की उम्र तकरीबन 30 साल है और उन्हें बहुत ही कम लोगों के बीच देखा गया है। दोनों बेटियों का व्लादिमिर पुतिन ने कभी भी जिक्र नहीं किया। क्रेमलिन में दोनों बेटियों को उनके सर नेम से जाना जाता है।

पहली बेटी के पास 1.7 बिलियन की संपत्ति
व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि दोनों ही बेटियों को नए आर्थिक प्रतिबंध की लिस्ट में शामिल किया गया है, दोनों ही पुतिन की वयस्क बेटियां हैं, इन लोगों की संपत्ति को सीज कर दिया गया है। अमेरिका की ओर से जो ऐलान किया गया है उसमे कहा गया है कि दोनों ही बेटियां टेक एग्जेक्युटिव हैं औ वह रूसी सरकार और रक्षा उद्योग में काम करती हैं। तिखोनोवा इनोप्राक्तिका कंपनी की डायरेक्टर हैं, जिसकी कुल संपत्ति 1.7 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा वह इंस्टिट्यूट फॉर मैथमेटिकल रिसर्च की भी डेप्युटि डायरेक्टर हैं। उनका विवाह किरिल शैमलोव के साथ हुआ था जोकि रोसिया बैंक के सह मालिक (2013-2018) के बेटे हैं।

बड़ी बेटी मास्को में रहती है
वहीं बड़ी बेटी वोरोन्तसोवा ने अपना अधिकतर जीवन जर्मनी में बिताया है। बर्लिन की दीवार गिरने से पहले उन्होंने अपना अधिकतम समय जर्मनी के ड्रेस्डेन में गुजारा था। रिपोर्ट के अनुसार वह बचपन में वॉयलिन बजाती थीं। इसके बाद उन्होंने डेनमार्क के व्यापारी डच बिजनेसमैन जोरित फासेन के साथ शादी की थी, रिपोर्ट की मानें तो अब दोनों मास्को में रहते हैं। अमेरिका ने रूस के विदेश मंत्री सर्जेव लैवरोव की पत्नी मारिया लैवरोवा पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं। उनके बेटे पर भी यह प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिका नहीं चाहता है कि व्लादिमिर पुतिन इन लोगों की संपत्ति का इस्तेमाल ना कर सके।

मित्र देशों को रूस के खिलाफ साथ आना होगा
बुचा की घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जिम्मेदार देशों को रूस के खिलाफ एक साथ आना होगा और उसे सबक सिखाना होगा। बाइडेन ने कहा कि बुचा की घटना को बड़े वॉर क्राइम से कम नहीं कहा जा सकता है। अपने साथियों के साथ एकजुट होकर हम हम रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ाते रहेंगे और पुतिन का दर्द बढ़ाएंगे। अमेरिकी उद्योगपितों के रूस में किसी भी तरह के निवेश को रोकने के लिए बाइडेन ने नए एग्जेक्युटिव ऑर्डर जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications