Ukraine crisis: यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका की बड़ी घोषणा, मैक्सिको के रास्ते आ सकते हैं शरणार्थी

यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेनी शरणार्थियों को मैक्सिको के रास्ते देश में आने की इजाजत दी है।

कीव/वॉशिंगटन, मार्च 18: यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने अपनी नीति में बड़ा परिवर्तन करते हुए यूक्रेन से भागने वाले शरणार्थियों के लिए देश की सीमा को खोलने का फैसला किया है। शरणार्थियों को देश से दूर रखने की अपनी नीति में अमेरिका ने बदलाव किया है और यूक्रेन के लोगों को मेक्सिको के साथ लगती अपनी दक्षिणी सीमा के माध्यम से संयुक्त राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।

UKRAINE CRISIS

मैक्सिको के रास्ते अमेरिका में एंट्री

यूक्रेन से भागने वाले शरणार्थी, जो अमेरिका में शरण लेने के लिए जा रहे हैं,. वो मैक्सिको के रास्ते तिजुआना शहर होते हुए अमेरिका में प्रवेश कर सकते हैं। अलजजीरा से बात करते हुए 14 साल की दशा कसीयुक्त ने कहा कि, वो दक्षिणी यूक्रेनी शहर मायकोलाइव पर हमले के बाद अपने देश से निकल चुकी है और अमेरिका शरण लेने के लिए जा रही है। उसके साथ उसकी मां और उसके पिता भी हैं। उन्होंने कहा कि, मेक्सिको जाने से पहले पहले मोल्दोवा, फिर रोमानिया से यात्रा की। मेक्सिको में प्रवेश करने के लिए यूक्रेनियन को वीजा की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि, ''हम कार के जरिए रात में यात्रा कर रहे थे और यूक्रेन जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश कर रहे थे''। उन्होंने कहा कि, ''मैक्सिको के रास्ते उन्हें अमेरिका में प्रवेश करने की इजाजत दी गई, जहां से वो लॉस एंजिल्स के कैलिफोर्निया पहुंची, जहां उनके दादाजी रहते हैं''।

करीब 30 लाख यूक्रेनी हुए हैं विस्थापित

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, रूस ने पिछले महीने के अंत में अपने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू करने के बाद से 30 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोग देश से बाहर हो गये हैं और ज्यादातर लोग यूरोपीय देशों में शरण लिए हैं। कैलिफोर्निया राज्य के मैक्सिकन सरकार के प्रतिनिधि जीसस रुइज उरीबे ने कहा कि, इस महीने कम से कम 310 यूक्रेनियन हवाई मार्ग से तिजुआना पहुंचे हैं। हालांकि, कोविड की वजह से यूएस-मेक्सिको सीमा को अब तक बंद रखा गया था, लेकिन यूक्रेनी लोगों के लिए सीमा को खोला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+