अमेरिकी सीनेटर्स ने कहा आतंकवाद के खिलाफ पाक का है दोहरा रवैया
वाशिंगटन। अमेरिका के दो शीर्ष रिपब्लिकन सांसदों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर पाकिस्तान पर 'दोहरा रवैया' अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि ओबामा प्रशासन अमेरिकी करदाता का धन पाकिस्तान को दे रहा है।

सीनेट की प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर बॉब कॉर्कर ने विदेश मंत्रालय की ओर से पेश वाषिर्क बजट प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री जॉन केरी से सवाल किया।
उन्होंने पूछा कि क्या वह उनके रूख से सहमत हैं कि 14 साल से जब अमेरिका अफगानिस्तान में था, तब से ही पाक ने आतंकवाद पर अपना दोहरा रवैया बंद नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद बंद होनी चाहिए। कॉर्कर ने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि वह एफ-16 खरीदने के लिए सक्षम हो।
वह भी चाहते हैं कि पाक किसी दूसरी कंपनी के बजाय अमेरिकी कंपनी से फाइटर जेट, लेकिन पाकिस्तान को आधी से ज्यादा खरीदारी पर 50 प्रतिशत सब्सिडी चाहता है।
कॉर्कर ने कहा, कि अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के प्रभावों को देखते हुए स्वाभाविक रूप से आतंकवाद के खिलाफ उसके प्रयासों के सभी पहलुओं का मूल्यांकन हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications