अमेरिका: कोरोना वायरस ने एक दिन में ली 3,112 लोगों की जान, अस्पतालों में नहीं ICU बेड
वॉशिंगटन। अमेरिका में बुधवार को कोरोना वायरस महामारी ने फिर से कहर बरपाया है। यहां पर महामारी की वजह से एक ही दिन में 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इस बीच अधिकारी वैक्सीन को मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका के अग्रणी विशेषज्ञ वैक्सीन को मंजूरी मिलने और फिर वैक्सीनेशन के एतिहासिक पल का इंतजार कर रहे हैं। सबकी नजरें अब वैक्सीन पर टिकी हैं। महामारी शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब देश में कोविड से 3000 से ज्यादा लोगों की जान गई है।

पहली बार इतनी मौतें
सुपरपावर देश अमेरिका में 3,112 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 3 दिसंबर का रिकॉर्ड भी टूट गया है जब देश में पहली बार कोरोना वायरस की वजह से 2,861 लोगों की मौत हुई थी। कैलिफोर्निया में हालात बद से बदतर हो गए हैं। यहां पर हालत यह है कि लोगों को आईसीयू में बेड तक ही नहीं मिले। कैलिफोर्निया की सेंट्रल वैली काउंटी में पूरे दिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की लाइन लगी रही। फ्रेशनो काउंटी जहां पर 10 लाख लोग रहते हैं वहां पर बुधवार को बस सात आईसीयू बेड ही खाली बचे थे। कैलिफोर्निया देश का सबसे घनी आबादी वाला राज्य है और यहां पर बस 1500 बेड्स हैं। कोविड के मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर भी बुधवार को रिकॉर्ड पर पहुंच गई। दो हफ्तों के अंदर हॉस्पिटलाइजेशन में 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ और बुधवार को 105,805 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमेरिका में पिछले एक हफ्ते से रोजाना औसतन 205,661 नए केस आ रहे हैं तो वहीं 2,259 मौतें कोविड की वजह से हो रही हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इसमें आने वाले माह में और इजाफा होगा। महामारी की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 289,000 पहुंच गया है और जनवरी से लेकर 9 दिसंबर तक 15 मिलियन लोग बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी












Click it and Unblock the Notifications