UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का भारत दौरा, 26/11 के पीड़ितों को देंगे श्रद्धांजलि
होगा। एंटोनियो गुटेरेस अपने भारत दौरे की शुरुआत मुंबई के ताज महल होटल पर हुए 26/11 आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देकर करेंगे।
UN chief to visit India: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) मंगलवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक जनवरी 2022 में अपना दूसरा कार्यकाल संभालने के बाद यूएन चीफ का यह पहला भारत दौरा होगा। एंटोनियो गुटेरेस अपने भारत दौरे की शुरुआत मुंबई के ताज महल होटल पर हुए 26/11 आंतकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देकर करेंगे। इसके बाद एंटोनियो गुटेरेस आईआईटी मुंबई में भारत "इंडिया @ 75: यूएन-इंडिया पार्टनरशिप: स्ट्रेंथनिंग साउथ-साउथ कोऑपरेशन" विषय पर व्याख्यान देंगे।

Image- ANI
विदेश मंत्री एस जयशंकर संग द्विपक्षीय वार्ता
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस विदेशमंत्री एस जयशंकर से वैश्विक चिंताओं के मुद्दे और संयुक्त राष्ट्र के साथ भारत के संबंधों को प्रगाढ़ करने के कदमों पर भी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस द्विपक्षीय बातचीत में जी20 समूह की आसन्न भारतीय अध्यक्षता और बहुपक्षवाद में सुधार से जुड़े मसले भी शामिल रहेंगे। अपनी यात्रा के आखिरी दिन यानी गुरुवार को एंटोनियो गुटेरेस गुजरात के केवड़िया जाएंगे। वहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिशन लाइफ की पुस्तिका, लोगो और टैगलाइन के लांच कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने मोढेरा जाएंगे यूएन चीफ
इसके पश्चात यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी देखने जाएंगे और सरदार वल्लभाई पटेल की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे भारत के पहले सौर ऊर्जा संचालित गांव मोढेरा भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मोढेरा में संयुक्त राष्ट्र महासचिव सूर्य मंदिर भी दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वह वापसी करेंगे। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पहली बार पदभार संभालने के बाद एंटोनियो गुटेरेस 01- 04 अक्टूबर 2018 को भारत दौरे पर आए थे। रूस-यूक्रेन युद्ध से गहराती वैश्विक समस्याओं और आर्थिक मंदी की आशंका के बीच एंटोनियो गुटेरेस का भारत दौरा खासा अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications