Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीलंका: रानिल विक्रमसिंघे रविवार को लेंगे प्रधानमंत्री के पद की शपथ

कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्द्रा राजपक्षे शनिवार को अपना इस्तीफा दे सकते हैं, जिसके बाद रानिल विक्रमसिंघे के नेतृत्व में देश में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानिल विक्रमसिंघे रविवार सुबह 10 बजे देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

UNP leader Ranil Wickremesinghe will take oath as Prime Minister on Sunday at 10 am

यूएनपी के सीनियर सांसद रजिथा सेनारत्ने ने बीबीसी को बताया कि, प्रेसिडेंट श्रीसेना और रानिलविक्रमसिंघे के बीच हुए फोन पर बातचीत में शपथ को लेकर बातचीत हुई है। इस बातचीत में तय किया गया है कि, रानिल विक्रमसिंघे रविवार सुबह 10 बजे देश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

श्रीलंका में इस विवाद की शुरूआत तब हुई जब मैत्रीपाला सिरीसेना ने 26 अक्टूबर को एक विवादित कदम उठाते हुये प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर उनकी जगह पर पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नियुक्त कर दिया था। इतना ही नहीं विवाद बढ़ने पर उन्होंने नौ नवंबर को संसद को भंग करते पांच जनवरी को अगला आम चुनाव करवाने का ऐलान भी कर दिया था।

इसके बाद रानिल विक्रमसिंघे और उनकी पार्टी ने इस कदम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा, राष्ट्रपति संसद को तब तक भंग नहीं कर सकते जब तक संसद का साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा नहीं हो जाता।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+