हिलेरी ने कहा: मैं बनी राष्ट्रपति तो ओसामा की तरह होगा बगदादी का खात्मा
वाशिंगटन। अगर मैं राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हो गई तो अमेरिका ठीक उसी तरह बगदादी का खात्मा करेगा जैसे अलकायदा के ओसामा बिन लादेन का किया गया था।

यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिर पार्टी से उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कही। उन्होंने कहा कि हमें इस्लामिक इस्टेट (ISIS) को हराना है।
यह मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य
हिलेरी ने कहा कि आतंकवाद का विरोध करने के लिए यह मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है और हम इसे हवाई शक्ति से करेंगे।
हमें इसे अरब और कुर्दों के समर्थन से करना होगा जो आईएसआईएस से जमीन पर लड़ेगा। हमें उन्हें इराकी सेना के लगातार मदद से कुचल देना होगा।
चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार 70 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिद्वंदी हिलेरी ने यह बात 26 सितंबर को होने वाले अध्यक्षीय भाषण से पहले कही।
नहीं भेजेंगे अमेरिकी सैनिक
उन्होंने कहा कि युद्ध ग्रस्त इराक या सीरिया में वो अमेरिकी सैनिको को नहीं भेजेंगे लेकिन व्हाइट हाउस इस बात की सुनिश्चितता जरूर तय करेगा कि इराकी सेना से पूरा सहयोग मिले।
हिलेरी ने कहा कि वो फिर से इराक में अमेरिकी सेना को नहीं भेजेंगी और न ही सीरिया में। हम आईएसआईएस को बिना जमीन पर अपने सैनिक भेजे हराएंगे। इस तरह के कुछ निर्णय हैं जो हमें मामले दर मामले के आधार पर लेना है।
उन्होंने कहा कि आईएसआईएस को हराना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है।












Click it and Unblock the Notifications