अमेरिका में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 1813 लोगों की मौत
वॉशिंगटन डीसी। कोरोना वायरस का तांडव लगातार अमेरिका में जारी है, यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1813 लोगों की मौतें हुई हैं। इससे देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 84059 पहुंच गई है। यह जानकारी जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने दी, जिसके बाद अमेरिका ने मौत के मामलों में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है, बता दें कि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 14,14,779 है जबकि 84,059 मरीज जान गंवा चुके हैं, जबकि दूसरी ओर चीन में अब तक 82,926 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 4,633 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के इस तांडव के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों को बचाने के बजाए लॉकडाउन जल्द से जल्द खोलना चाहते हैं, जबकि जानकारों का कहना है कि यदि अमेरिका लॉकडाउन खोलता है तो ये खतरनाक होगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी
आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने उन देशों को चेतावनी दी है जो लॉकडाउन हटाने को तैयार हो रहे हैं। डब्लूएचओ ने कहा है कि अभी और ज्यादा 'सतर्कता' बरतने की जरूरत है। आपको बता दें कि भारत के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका लॉकडाउन हटाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों को चिंता है कि इस महामारी में संक्रमण का दूसरा दौर अभी आना बाकी है।
भारत में जारी है कोरोना का कहर
गौरतलब है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी लॉकडाउन होने के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में बहुत तेजी से नए मरीज बढ़े हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 25 हजार के करीब जा चुकी है। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1429 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 24,942 हो गई है और 779 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 18,593 एक्टिव केस हैं। 5210 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
United States recorded 1,813 #coronavirus deaths in the past 24 hours, bringing the total to 84,059, according to Johns Hopkins University. (AFP)
— ANI (@ANI) May 14, 2020












Click it and Unblock the Notifications