Covid-19: ब्रिटेन में फिर कोरोना से मचा हाहाकार, नवंबर तक आएगी लहर! भारत में भी कोविड का खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि सामने आए दोनों ही वैरिएंट ओमिक्रॉन संस्करण के वंशज हैं और नवंबर के अंत तक ये वैरिएंट काफी खतरनाक हो सकते हैं।

कोरोना महामारी (Covid-19) खत्म नहीं हुई है। खबर है कि ब्रिटेन में कोरोना के दो नए वैरिएंट BQ.1 के 700 से अधिक और XBB वैरिएंट के 18 मामलों का पता चला है।विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह देश में कहर मचा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इससे बचने की चेतावनी जारी कर दी है। दोनों ही वैरिएंट काफी संक्रामक हैं और तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं।

Recommended Video

    Britain में मचा Corona से हाहाकार, India में भी मिले नए वैरिएंट के मरीज | वनइंडिया हिंदी | *News
    ब्रिटेन में कोरोना से मचा फिर हाहाकार

    ब्रिटेन में कोरोना से मचा फिर हाहाकार

    ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने स्वास्थ्य अधिकारियों की एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वैरिएंट BQ.1 व XBB को लेकर अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही वैरिएंट काफी संक्रामक हैं और तेजी से लोगों अपनी चपेट में ले रहे हैं।

    ओमीक्रोन के सब वैरिएंट

    ओमीक्रोन के सब वैरिएंट

    विशेषज्ञों का कहना है कि सामने आए दोनों ही वैरिएंट ओमिक्रॉन संस्करण के वंशज हैं और नवंबर के अंत तक ये वैरिएंट काफी खतरनाक हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दोनों वैरिएंट नवंबर के अंत तक पूरे यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कोरोना की नई लहर का कारण बन सकते हैं।

    क्या टीका इन पर करेगा काम

    क्या टीका इन पर करेगा काम

    आंकड़ों को देखें तो अभी तक BQ.1 वैरिएंट के 700 से अधिक और XBB वैरिएंट के 18 मामलों का पता चला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मौजूदा टीके इन दोनों वैरिंएट को रोकने में नाकाफी साबित हो सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वे अभी भी इन वैरिएंट पर अध्ययन कर रहे हैं। नए वैरिएंट ने फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है।

    भारत में भी एक्सबीबी वैरिएंट का पता चला है

    भारत में भी एक्सबीबी वैरिएंट का पता चला है


    भारत में भी एक्सबीबी वैरिएंट का भी पता चला है, जिसमें अधिकांश संक्रमण पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और तमिलनाडु में है। इसके अलावा कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान में भी कुछ मामलों का पता चला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहार के मौसम खत्म होने के बाद नवंबर के मध्य में एक्सबीबी वैरिएंट अपने चरम पर पहुंच सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कोरोना के इस नए वैरिएंट से कैसे बचाव किया जाए, इससे जुड़े आवश्यकताओं पर बल दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+