संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में औपचारिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए किया मतदान
न्यू यॉर्क, 17 मार्च: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को तालिबान द्वारा संचालित अफगानिस्तान के साथ औपचारिक उपस्थिति के लिए मतदान किया। पिछले साल अगस्त में राष्ट्र के अधिग्रहण के बाद अफगानिस्तान में तालिबान के शासन को अभी तक व्यापक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नहीं हुई है।

यूएन ने ऐसा एक प्रस्ताव को मंजूरी देकर किया जिसमें तालिबान शब्द का उपयोग नहीं है और जिसमें अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मिशन के नए एक साल के जनादेश का जिक्र है, जिसे देश में शांति के लिए "महत्वपूर्ण" कहा गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 14 वोट थे जबकि रूस मतदान से अलग रहा। इस संकल्प में महिलाओं, बच्चों और पत्रकारों सहित मानवीय, राजनीतिक और मानवाधिकार के मोर्चों पर सहयोग के कई पहलू शामिल हैं।
नार्वे के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत मोना जुल ने कहा कि, यूएनएएमए (अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन) के लिए यह नया जनादेश न केवल तत्काल मानवीय और आर्थिक संकट का जवाब देने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के हमारे व्यापक लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि, परिषद इस नए जनादेश के साथ एक स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि, UNAMA की अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने और अफगान लोगों का समर्थन करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि वे अभूतपूर्व चुनौतियों और अनिश्चितता का सामना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications