भारत के लिए यूएन चीफ बान की मून के दिल में एक खास जगह
न्यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशंस के जनरल सेक्रेटरी बान की मून ने कहा है कि भारत के लिए उनके दिल में स्पेशल जगह है। मून के मुताबिक उन्होंने जानबूझकर नई दिल्ली से अपने राजनयिक करियर की शुरूआत करने का विकल्प चुना था।

उन्होंने अपने इस विकल्प को 'महत्वपूर्ण और साहसिक तैनाती' के रूप में देखा। नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर 'व्हाट आई गेन्ड फ्रॉम चूजिंग द रॉकी रोड' शीषर्क से पोस्ट किए अपने एक आर्टिकल में बान ने ये बातें कही हैं।
उन्होंने लिखा है कि साउथ कोरिया में डिप्लोमेसी में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उनके पास पहली तैनाती के लिए दुनिया की उन राजधानियों में से किसी भी एक राजधानी को चुनने का विकल्प था जहां उनके देश के दूतावास हैं ।
उन्होंने लिखा कि जूनियर के तौर पर उन्होंने जानबूझकर नयी दिल्ली का विकल्प चुना।
मून ने कहा कि नई दिल्ली में साइज में छोटी कोरियन एंबेसी में काम करते हुए उन्हें उनके शुरूआती करियर में एक ऐसे पद पर काम करने का 'बेमिसाल अवसर' मिला जहां बहुत ज्यादा काम था।
उनकी मानें तो भारत और पूरे साउथ एशिया के लिए उनके दिल में खास जगह है।बान ने जानकारी दी है कि उनका दूसरा बच्चा जो कि बेटा है भारत में ही पैदा हुआ था और उनकी बेटी की शादी एक भारतीय से हुई है।
वह अक्सर यह मजाक करना पसंद करते हैं कि उनका पंसदीदा कोरियन-इंडियन ज्वाइंट वेंचर उनके परिवार में आई नातिन है। बान का कार्यकाल इस वर्ष खत्म हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications