Ukraine Crisis: रोते-बिलखते अकेले बच्चे ने पोलैंड बॉर्डर किया पार, Video देख रोया हर कोई

नई दिल्ली, 9 मार्च। यूक्रेन पर रूसी हमले को दो सप्ताह हो गए हैं। रूस की सेना जमीनी हमले के साथ ही यूक्रेन के शहरों पर बमबारी भी कर रही है जिसके चारो तरफ भयावह मंजर है। मौत के डर से अब तक लाखों लोग यूक्रेन से भागकर दूसरे देशों में शरण ले चुके हैं। ये लोग भागकर पड़ोसी देश रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और मालडोवा जैसे देशों में पहुंच रहे हैं। इन शरणार्थियों की बेहद भावुक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो आया है जिसमें एक बच्चा अकेले रोते हुए बॉर्डर पार कर रहा है। इस बच्चे का वीडियो देखकर हर कोई रो दे रहा है।

वीडियो देखकर पसीज जाएगा दिल

वीडियो देखकर पसीज जाएगा दिल

यूक्रेन में जारी जंग का भयावह मंजर बताने वाली बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन ताजा वीडियो जो सामने आया है इसे देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। ये वीडियो है भी ऐसा जो किसी की भी आंखें भिगोने के लिए काफी है। खबर में नीचे आप ये वीडियो देख सकते हैं।

रोते-बिलखते बच्चे ने किया बॉर्डर पार

रोते-बिलखते बच्चे ने किया बॉर्डर पार

इस वीडियो में एक बच्चा है जो अपने मां-बाप से बिछड़कर अकेले बॉर्डर पार कर रहा है। इस वीडियो को कई मीडिया हाउस ने शेयर किया है। वीडियो में बच्चा रोते-बिलखते हुए अकेले बॉर्डर पार कर रहा है। वीडियो में मासूम का रोना देखकर हर कोई इमोशनल हो जा रहा है। हालांकि इस बच्चे के बारे में और जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह अपने मां-बाप से मिल पाया या नहीं और यह भी कि क्या इसके मां-बाप जिंदा भी हैं?

जंग में मां-बाप को खो चुके बच्चे

जंग में मां-बाप को खो चुके बच्चे

साथ ही ये वीडियो यूक्रेन की जंग की तस्वीर बताने के लिए काफी है कि वहां पर किस तरह के हालात हो गए हैं। जंग में बहुत सारे बच्चे सामने आ रहे हैं जिन्होंने अपने मां-बाप को या तो खो दिया है या फिर उनसे बिछड़ गए हैं। इसकसोशल मीडिया पर लोग इन बच्चों की हालत का जिम्मेदार रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ठहरा रहे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पुतिन को इन बच्चों को इस हालत में पहुंचाकर क्या मिल रहा है।

इसके पहले भी एक बच्चे की तस्वीर आई थी सामने

इसके पहले भी एक बच्चे की तस्वीर आई थी सामने

दो दिन पहले भी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी जिसमें एक 11 साल का बच्चा अकेले 1000 किमी का सफर तय करके यूक्रेन से स्लोवाकिया पहुंचा था। तब बच्चे के माता-पिता मजबूरी के चलते यूक्रेन नहीं छोड़ सकते थे ऐसे में उन्होंने अपने बच्चे के हाथ पर फोन नंबर लिखकर और एक बैग में जरूरी सामान देकर अकेले ही स्लोवाकिया के भेज दिया था। यह बच्चा 1000 किमी लंबा सफर करके स्लोवाकिया पहुंचा था जहां पर अधिकारियों ने उसकी तस्वीर जारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+