यूक्रेन के किसानों ने 1.61 करोड़ डॉलर के रूसी मिसाइल सिस्टम को फूंक दिया, बोले-चूहों की तरह भाग रहे थे-Video

कीव, 3 मार्च: रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन की जनता में आक्रोश चरम पर है। दरअसल, व्लादिमीर पुतिन के एक गलत फैसले ने यूक्रेन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसलिए रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन की आम जनता भी मैदान में उतरी हुई है। जिसे जो मिल रहा है, वह उसी से अपनी जमीन को बचाने में लगे हुए हैं। रूसी सेना के वाहन को यूक्रेन के किसान के ट्रैक्टर से खींचकर ले जाने वाली तस्वीरें पहले आ चुकी हैं। अब एक ऐसी घटना हुई है कि यूक्रेनी किसानों ने करोड़ रूपये की रूसी मिसाइल सिस्टम तबाह कर दिया है और रूसी सेना कुछ नहीं कर सकी।

1.61 करोड़ डॉलर के रूसी मिसाइल सिस्टम को फूंक दिया

1.61 करोड़ डॉलर के रूसी मिसाइल सिस्टम को फूंक दिया

रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के किसानों ने रूस के करीब 1.61 करोड़ डॉलर के मिसाइल सिस्टम को अपने खेतों में जला दिया है। किसानों ने पहले मिसाइल सिस्टम को अपने कब्जे पर किया, फिर खेत में ले जाकर उसमें आग लगा दी। तस्वीरों में दिख रहा है कि यह रूसी सैन्य उपकरण कीचड़ में फंस गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद गांव वालों वाले बहुत ही उत्साहित थे और उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने रूसी वाहन पर कब्जा किया तो उसके सैनिक चूहों की तरह भागते नजर आए और अपने मिसाइल सिस्टम को छोड़कर चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो यूक्रेन के दक्षिणी शहर बश्तंका का बताया जा रहा है। घटना 1 मार्च की है। घटना की तस्वीरें डिनिप्रो शहर के मेयर बोरिस फिलातोव ने भी शेयर किए हैं।

'यूक्रेन की खेतों में ऐसे भाग रहे थे, जैसे कि चूहे'

'यूक्रेन की खेतों में ऐसे भाग रहे थे, जैसे कि चूहे'

तस्वीरों में दिख रहा है कि पंतसिर-सी मिसाइल सिस्टम आग लगने के बाद धू-धू कर जल रहा है। उन्होंने बताया है कि कैसे गांव वालों ने रूसी जवानों को 'यूक्रेन के खेतों में चूहों की तरह' भागने को मजबूर कर दिया। फिलातोव ने कहा, 'मैं आमतौर पर विजय के नजारे, युद्ध भड़काने का कार्य और टोपी फेंकना बर्दाश्त नहीं कर सकता। युद्ध बहुत ही दुखद है, लेकिन इन लोगों (किसानों) को हराया नहीं जा सकता।' वो बोले- 'आज, बश्तंका के किसानों ने सामूहिक रूप से बिना छोड़े, इसे कब्जे में लिया और 15 मिलियन अमरेकी डॉलर की नवीनतम पंतसिर-सी मिसाइल सिस्टम को जला दिया।' मेयर ने 'मेरे देश को शुभरात्रि' संदेश के साथ कहा, 'जो जीतने वाले (रूसी) हैं, वो यूक्रेन की खेतों में ऐसे भाग रहे थे, जैसे कि चूहे।'

बहुत ही मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम है

बहुत ही मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम है

दरअसल, पंतसिर मिसाइल सिस्टम मध्यम-दूरी की मिसाइल और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम का एक समूह है, जो रूस के टुला में केबीपी इंस्ट्रुमेंट डिजाइन ब्यूरो बनाता है। सतह से हवा में मार करने वाले इस मिसाइल सिस्टम को फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, यूएवी के साथ ही तमाम तरह के एयर अटैक के खिलाफ सुरक्षा देने के लिए डिजाइन किया गया है। एक फेसबुक यूजर ने मेयर के पोस्ट पर लिखा है, 'मित्रों, पूरे यूक्रेन को आप पर गर्व है।' एक और यूजर ने लिखा है, 'हमें इन हथियारों का इस्तेमाल शैतानों के खिलाफ करने की आवश्यकता है!'

वायरल हो रहा है यह वीडियो

बताया जाता है कि पहले यह रूसी मिसाइल सिस्टम कीचड़ में फंस गया था, जिसे कब्जे में कर लिया गया और फिर उसमें आग लगा दी गई। अगल-अलग यूजर इस वीडियो और इससे जुड़ी तस्वीरों को अलग-अलग कैप्शन के साथ लगा रहे हैं। हम यहां जो वीडियो ले रहे हैं, उसे @Mujeebtalks नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। (तीसरी तस्वीर के अलावा बाकी तस्वीरें सौजन्य- ट्विटर वीडियो और इमेज से)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+