यूक्रेन ने एलन मस्क से मांगी मदद, स्टारलिंक इंटरनेट देने की अपील की

कीव, 26 फरवरी: रूस औऱ यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से यूक्रेन में कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई हैं। इनमें से एक हैं इंटरनेट कनेक्टिविटी। लोगों को इंटरनेट और टेलीकम्यूनिकेशन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब यूक्रेन के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन मंत्री माइखाइलो फेडोरोव ने व्यवसायी और आविष्कारक एलॉन मस्क से यूक्रेन को स्टारलिंक स्टेशन और सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्शन देने का आग्रह किया है।

Ukraines Deputy PM Fedorov asks Elon Musk to provide Ukraine with satellite Internet access

माइखाइलो फेडोरोव यूक्रेन के उपप्रधान मंत्री और यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन ट्रांसफॉर्मेशन ने सैटेलाइट इंटरनेट सेवा कंपनी स्टारलिंक के लिए स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क से मदद मांगी है। फेडोरोव ने ट्वीट किया, "जब आप मंगल ग्रह का कॉलोनी बनाने की कोशिश कर रहे हैं, रूस यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है! आपके रॉकेट अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक उतरते हैं , रूसी रॉकेट यूक्रेनी नागरिकों पर हमला कर रहे हैं! हम आपसे यूक्रेन को स्टारलिंक स्टेशन प्रदान करने की अपील करते हैं।

उन्होंने मस्क को रूस की समझाने के लिए कहा है, क्योंकि समझदार रूसी उनका सम्मान करते हैं। बता दें कि, स्पेस एक्स सितंबर 2021 से पोलैंड में 50 एमबीपीएस से 150 एमबीपीएस के बीच डेटा गति के साथ स्टारलिंक का परीक्षण कर रहा है। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट मुहैया कराना शुरु किया गया है। मस्क ने इस प्रोजेक्ट को कई शहरों में सफलतापूर्वक शुरू भी कर दिया है।

स्टारलिंक प्रोजेक्ट में कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में इंटरनेट सर्विस दे सकती है। स्टारलिंक एक सैटेलाइट इंटरनेट जाल है। इस जाल में हज़ारों छोटे सैटेलाइट शामिल होंगे, जो जमीन पर बने ट्रांसीवर्स से जुड़े होंगे। इसके जरिए आप धरती के किसी भी कोने में इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि अभी ये सुविधा कुछ देशों में ही मिल रही है। जल्द इसे पूरी दुनिया में शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+