यूक्रेन ने भारत को दिया शांति सम्मेलन करवाने का ऑफर, लेकिन युद्ध संतुलन पर रेड सिग्नल, मोदी सरकार होगी तैयार?

India-Ukraine: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करवाने के लिए 'शांति शिखर सम्मेलन' करवाने का ऑफर दिया है और इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली शांति सम्मेलन करवाकर उसमें युद्धरत दोनों पक्षों, रूस और यूक्रेन को एक साथ लाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

ये डेवलपमेंट उस वक्त हुआ है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है, कि उन्हें भारत की जरूरत है और उन्हें "अमेरिका और रूस के बीच संतुलन नहीं बनाना है।"

ukraine peace summit

भारत को 'शांति सम्मेलन' करवाने का ऑफर

शुक्रवार को कीव में भारतीय पत्रकारों के लिए एक मीडिया ब्रीफिंग में, जेलेंस्की ने कहा, कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है, कि शांति शिखर सम्मेलन भारत में आयोजित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा है, कि "जहां तक ​​शांति शिखर सम्मेलन की बात है, मेरा मानना ​​है कि दूसरा शांति शिखर सम्मेलन होना ही चाहिए। यह अच्छा होगा यदि यह ग्लोबल साउथ देशों में से किसी एक में आयोजित किया जा सके।"

जेलेंस्की ने कहा, कि "हम इसके लिए बहुत खुले हैं। सऊदी अरब, कतर, तुर्की और स्विट्जरलैंड जैसे देश हैं। हम वर्तमान में शांति शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए उन देशों से बात कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, कि हम भारत में वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन कर सकते हैं। यह एक बड़ा देश है, यह एक महान लोकतंत्र है - सबसे बड़ा लोकतंत्र।"

क्या यह शिखर सम्मेलन अगला शिखर सम्मेलन होगा या फिर इसका बाद में आयोजन होगा, यह एक ऐसा सवाल है जिसके पक्ष और विपक्ष पर साउथ ब्लॉक को विचार करना होगा।

आपको बता दें, कि पहला शांति शिखर सम्मेलन जून में स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न के पास एक रिसॉर्ट में आयोजित किया गया था, जिसमें 90 से ज्यादा देशों और वैश्विक संस्थानों ने भाग लिया था, जिसका एकमात्र मकसद यूक्रेन में शांति लाना था।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को जेलेंस्की को बताया, कि यूक्रेन और रूस को बिना समय बर्बाद किए साथ बैठकर चल रहे युद्ध को समाप्त करना चाहिए और भारत क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए "सक्रिय भूमिका" निभाने के लिए तैयार है।

जेलेंस्की ने कहा, कि भारत यूक्रेन की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है और यह "महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया में हर किसी को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का समान रूप से सम्मान करना चाहिए"।

जेलेंस्की ने कहा, कि "भारत एक बड़ा प्रभावशाली देश है, न सिर्फ दुनिया में बल्कि बहुत ही संशयी देशों के घेरे में भी। अगर हम इस युद्ध और रूस के प्रति भारत के रवैये को बदल देंगे, तो हम युद्ध को रोक देंगे, क्योंकि फिर इसे पुतिन रोकना चाहेंगे।"

ukraine peace summit

भारत आने पर क्या बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति?

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की कीव की पहली यात्रा को "ऐतिहासिक" बताया। अपनी द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया। जिसपर जेलेंस्की ने कहा, कि "जब आप रणनीतिक साझेदारी शुरू करते हैं, और आप कुछ संवाद शुरू करते हैं, तो आपको समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं होती। इसलिए मुझे लगता है, कि फिर से मिलना अच्छा होगा, और अगर हमारी बैठक भारत में होगी, तो मुझे खुशी होगी।"

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, कि "मुझे लगता है, किसी देश को समझने का मतलब है लोगों को समझना। अपने देश में रहना बेहतर है, क्योंकि अपने देश और अपने प्रधानमंत्री की कुंजी खोजने का मतलब है अपने लोगों को देखना और मुझे अपने देश की कुंजी खोजने की बहुत जरूरत है, क्योंकि मुझे आपके देश की बहुत ज़रूरत है, न कि अमेरिका और रूस के बीच संतुलन बनाने की।"

उन्होंने कहा, "यह आपकी ऐतिहासिक पसंद के बारे में नहीं है, लेकिन कौन जानता है, शायद आपका देश इस कूटनीतिक प्रभाव में महत्वपूर्ण हो सकता है। इसलिए जैसे ही आपकी सरकार, प्रधानमंत्री (मोदी) मुझसे मिलने के लिए तैयार होंगे, मैं भारत आकर खुश होऊंगा।"

वहीं, एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि वे (मोदी) शांति शिखर सम्मेलन करें, और निश्चित रूप से हम इस पर काम करके खुश होंगे और निश्चित रूप से, यदि उनके पास अपने विचार हैं, तो हम इस पर चर्चा करके खुश होंगे। लेकिन हम किसी भी प्रस्ताव पर अपने क्षेत्रों को नहीं बदलते हैं ... हम किसी भी प्रस्ताव पर अपने लोगों को नहीं बदलते हैं, हमारे क्षेत्रों, हमारे मूल्यों और हमारी स्वतंत्रता और लोकतंत्र को किसी भी प्रस्ताव पर नहीं बदलते हैं ... हम नहीं बदलेंगे।"

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, कि "पीएम मोदी पुतिन से ज्यादा शांति चाहते हैं। समस्या यह है, कि पुतिन (शांति) नहीं चाहते हैं। मुझे नहीं पता, कि उन्होंने अपनी बैठक के दौरान क्या बात की।"

ukraine peace summit

भारत से रूसी तेल खरीदने पर अपील

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर भारत सहित दुनिया रूस से सब्सिडी वाला तेल खरीदना बंद कर देती है, तो उसके सामने "महत्वपूर्ण चुनौतियां" होंगी।

उन्होंने कहा, "पुतिन को अर्थव्यवस्था खोने का डर है, उनके पास तेल के अलावा कुछ नहीं है, उनकी मुख्य मुद्रा तेल है। उनके पास एक तरह की ऊर्जा-आधारित अर्थव्यवस्था है, और वे निर्यात-उन्मुख हैं। इसलिए, रूसी संघ से ऊर्जा संसाधन आयात करने वाले देश, पूरी दुनिया की मदद करेंगे।"

रक्षा उत्पादन पर चर्चा के बारे में पूछे जाने पर जेलेंस्की ने कहा, "हमने मूल रूप से कुछ प्रौद्योगिकियों के बारे में बात की (लेकिन) अगर भारत तैयार होगा, तो हम बहुत बड़ी डील के लिए तैयार हैं।"

भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव (कुछ महीने पहले रूस के खिलाफ) का समर्थन नहीं करने के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, जेलेंस्की ने कहा, कि वह अतीत में जो हुआ उसे भूलना चाहते हैं और "नए प्रस्तावों से पहले, हमें बोलना होगा, हमें नए फैसलों से पहले अपने देश (और भारत) के बीच और ज्यादा मजबूत संबंध बनाने होंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+