यूक्रेन के राष्ट्रपति ने उठाई यूरोपीय संघ में सदस्यता की मांग, जेलेंस्की बोले- मैं जानता हूं ये संभव है

कीव, फरवरी 28। बेलारूस में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत गोमेल में हो रही है। इस बातचीत के शुरू होने से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलिदिमीर जेलेंस्की ने देश के नाम एक संबोधन जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बातचीत से पहले रूस तुरंत सीजफायर का ऐलान करे। साथ ही जेलेंस्की ने मांग की है कि यूक्रेन को तत्काल यूरोपीयन यूनियन की सदस्यता दी जाए। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि यह संभव है।

Ukraine President

यूक्रेन से वापस जाए रूसी सेना- जेलेंस्की

आपको बता दें कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद यह पहला मौका है, जब दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आपस में बातचीत बात कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस युद्ध से सिर्फ यूक्रेन को नुकसान हुआ है बल्कि रूस को भी आर्थिक रूप से काफी नुकसान झेलने पड़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में रूसी मुद्रा रूबल की वैल्यू गिर गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में रूस की सेना की वापसी की मांग भी की। उन्होंने कहा कि बातचीत का मुद्दा ही यही है कि तत्काल युद्धविराम किया जाए और सेना की वापसी हो।

जेलेंस्की ने आगे कहा है कि रूस की सेना यूक्रेन की धरती से वापस लौटे और युद्ध का मैदान छोड़ दे। उन्होंने आग्रह किया है कि रूस के हमले में यूक्रेन के अभी तक 4500 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ एक विशेष प्रक्रिया के माध्यम से यूक्रेन को "तत्काल" सदस्यता दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+