यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने की मैं कोशिश नहीं कर रहा: वोलोदिमीर जेलेंस्की

कीव, 09 मार्च। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मैं यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। बता दें कि इस मुद्दे को लेकर रूस काफी गंभीर है और उसने साफ तौर पर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं कि वह अपनी देश की सीमा पर नाटो की सेना को नहीं आने देना चाहते हैं। यही वजह है कि जब यूक्रेन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश कर रहा था तो रूस ने इसे अपनी सुरक्षा को खतरा मानते हुए यूक्रेन पर हमला बोल दिया।

ukraine

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन से जिन दो हिस्सों को अलग करके उन्हें अलग देश देश घोषित किया है उसपर भी वह व्लादिमीर पुतिन के साथ समझौता करने के लिए तैयार हैं, जिन्हें रूस ने स्वतंत्र देश घोषित करने के बाद 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। जेलेंस्की ने कहा कि मैंने बहुत समय पहले ही इस प्रस्ताव को पीछे छोड़ दिया था जब मैं यह समझ गया था कि नाटो यूक्रेन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। नाटो को डर है कि इससे काफी विवाद होगा और रूस से टकराव की स्थिति पैदा होगी।

नाटो की सदस्यता का जिक्र करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि मैं ऐसे देश का राष्ट्रपति नहीं बनना चाहता हूं जो किसी चीज की भीख मांग रहा हो। बता दें कि रूस ने कहा है कि वह नहीं चाहता है कि पड़ोसी देश यूक्रेन नाटो का हिस्सा बने। बता दें कि नाटो का गठन शीत युद्ध के समय यूरोपीय देशों को सोविय संघ से बचाने के लिए किया गया था। उस वक्त रूस सोवियत संघ था और तब सोविय संघ का विघटन नहीं हुआ था और यूक्रेन भी इसी का हिस्सा था। समय के साथ नाटो के सदस्यों की संख्या बढ़ती गई।

रूस नाटो के विस्तार को व्यक्तित सुरक्षा में चुनौती के तौर पर देखता है। उसे इस बात का डर है कि अगर पश्चिमी देश उसकी सीमा पर आ गए तो यह उसके लिए खतरा बन सकता है। गौर करने वाली बात है कि यूक्रेन पर हमले से पहले रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में डोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया था। अब पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन भी इन दोनों को अलग स्वतंत्र देश माने। पुतिन की इस मांग पर जेलेंस्की ने कहा कि मैं बातचीत के लिए तैयार हूं। मैं सुरक्षा की गारंटी चाहता हूं।

जेलेंस्की ने कहा कि इन दोनों ही क्षेत्रों को रूस के अलावा किसी ने अभी तक स्वीकार नहीं किया है। लेकिन हम इसपर चर्चा करने के लिए तैयार हैं बशर्ते यह तय होकि आखिर कैसे ये दोनों क्षेत्र आगे बढ़ेंगे। मेरे लिए यह अहम है कि इन दोनों क्षेत्रों में जो लोग यूक्रेन में रहना चाहते हैं उनका क्या होगा। यूक्रेन के जो लोग कहेंगे कि हम उन लोगों को अपने साथ चाहते हैं। ऐसे में सवाल दोनों क्षेत्रों को स्वतंत्र स्वीकार करने से कहीं ज्यादा मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+