यूक्रेन में भयानक तबाही मचाने के मूड में रूस, सैटेलाइट इमेज में कैद विशाल सेना

कीव, 01 मार्च: रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर लड़ाई का ऐलान करते हुए अपनी सेना के साथ चढ़ाई शुरू कर दी थी। दोनों देश के बीच चल रहे युद्ध का मंगलवार को छठा दिन है। बीते 5 दिनों से रूस ने यूक्रेन को जबरदस्त नुकसान पहुंचाते हुए एक के बाद कई मिलाइलें दागी है। सेना की जंग हवा से लेकर सड़कों तक लड़ी जा रही है। अब सैटेलाइट इमेज में रूस की सेना का विशाल लश्कर कैद हुआ है, जिसके साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूक्रेन में भयानक तबाही मचाने के मूड में रूस है।

लेटेस्ट सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा

लेटेस्ट सैटेलाइट तस्वीरों से बड़ा खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जंग में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हो गई, जिसमें 16 बच्चे भी शामिल हैं। रूसी हमलों से यूक्रेन को सैन्य ढाचे से लेकर इमारतों तक काफी तबाही झेलनी पड़ रही है, लेकिन रूस की सेना के आगे यूक्रेन के हौसले अभी भी बुलंद हैं। इस बीच यूक्रेन के कई शहरों में चल रही गोलीबारी के बीच रूसी सेना की लेटेस्ट सैटेलाइट तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें राजधानी कीव की तरफ विशाल रूसी बेड़ा आगे बढ़ रहा है।

64 किलोमीटर से लंबा रूसी सैन्य काफिला

64 किलोमीटर से लंबा रूसी सैन्य काफिला

ताजा सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए खुलासा हुआ है कि यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूस का विशाल जंगी बेड़ा लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है। अमेरिका कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीस (Maxar Technologies) के अनुसार कीव के उत्तर में 64 किलोमीटर से अधिक लंबा रूसी सैन्य काफिला यूक्रेन की राजधानी के करीब जा रहा है। मैक्सार टेक्नोलॉजीज की ओर से सोमवार को ली गई ये सैटेलाइट तस्वीरें उत्तर कीव के पास काफिले का हिस्सा दिखाती हैं।

कीव से महज 25 किमी दूर

कीव से महज 25 किमी दूर

अमेरिका की सैटेलाइट इमेजिंग कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने कहा कि काफिला 64 किमी से अधिक लंबा है और कीव के बाहर एंटोनोव हवाई अड्डे के पास से प्रिबिर्स्क शहर तक की पूरी सड़क को कवर करता है। सैटेलाइट तस्वीर में शुरू में कम से कम कई सौ वाहनों का लश्कर देखा गया। बताया जा रहा है कि यह सेना का काफिला कीव से महज 25 किमी दूरी पर है।

24 घंटों के भीतर बड़ा हमला

24 घंटों के भीतर बड़ा हमला

तस्वीरों में सैकड़ों बख्तरबंद वाहन का काफिला, जिसमें टैंक, टो किए गए तोपखाने और रसद सामग्री से लदे वाहन दक्षिण की ओर शहर की ओर बढ़ रहे हैं। इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगला बड़ा रूसी हमला 24 घंटों के भीतर होने की आशंका है। इसके अलावा तस्वीरों में कीव शहर क्षेत्र की सीमा पर स्थित एक पुल क्षतिग्रस्त नजर आया। वहीं एक तस्वीर में सुलगते वाहनों को भी दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+