Storm Shadow missile क्या है, जिसको लेकर पुतिन ने जारी की परमाणु युद्ध की चेतावनी, क्या इजाजत देगा अमेरिका?

Storm Shadow missiles: रूस के खिलाफ यूक्रेन को विनाशक स्टॉर्म शैडो मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है और इसने पुतिन को परेशान करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टॉर्म शैडो मिसाइलें यूक्रेन के लिए काफी महत्वपूर्ण होती जा रही हैं, क्योंकि उसे रूस से रोजाना हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिका और ब्रिटेन उन प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहे हैं, जो यूक्रेन को रूस के अंदर लक्ष्यों के खिलाफ इन मिसाइलों का उपयोग करने से रोकते हैं। यूक्रेन कई हफ्तों से इसकी मांग कर रहा है। लेकिन इसमें हिचकिचाहट क्यों है, और ये मिसाइलें यूक्रेन के लिए क्या कर सकती हैं? आइये समझते हैं।

Storm Shadow missiles

स्टॉर्म शैडो मिसाइलें क्या हैं?

स्टॉर्म शैडो, यूके और फ्रांस की तरफ से विकसित एक क्रूज मिसाइल है। यह 250 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकती है और इसे बंकरों और गोला-बारूद भंडारण जैसे कठिन लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यूक्रेन के पास पहले से ही ये मिसाइलें हैं, लेकिन वह इनका इस्तेमाल सिर्फ अपनी सीमाओं के भीतर ही कर सकता है। और अब राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की, यूक्रेन पर हमला करने वाले रूसी ठिकानों के खिलाफ इन मिसाइलों के इस्तेमाल करने की इजाजत चाहते हैं।

स्टॉर्म शैडो मिसाइल की कीमत लगभग 1 मिलियन डॉलर है, इसलिए इनका इस्तेमाल सावधानी से किया जाता है। स्टॉर्म शैडो रूसी लक्ष्यों को भेदने में कामयाब रहे हैं, जैसे कि क्रीमिया में काला सागर नौसैनिक अड्डा पर यूक्रेन के स्टॉर्म शैडो मिसाइल हमले में रूस को भारी नुकसान हुआ था।

यूक्रेन को स्टॉर्म शैडो मिसाइल क्यों चाहिए?

यूक्रेन लगातार हमलों की चपेट में है, जिसमें रूस के अंदर से कई हमले हो रहे हैं। कीव का तर्क है, कि रूसी ठिकानों पर हमला न कर पाना लड़ाई को और मुश्किल बना रहा है। हालांकि यूक्रेन के पास लंबी दूरी के ड्रोन हैं, लेकिन वे ज्यादा गोला बारूद नहीं ले जा सकते और रूसी डिफेंस सिस्टम बड़ी आसानी से ही आकाश में उन्हें ध्वस्त कर देते हैं।

यूक्रेन का मानना ​​है कि स्टॉर्म शैडो मिसाइलें और संभवतः अमेरिका में बनी ATACMS मिसाइलें, जिनकी रेंज और भी ज्यादा है, इन हमलों को रोकने में मदद कर सकती हैं।

Storm Shadow missiles

स्टॉर्म शैडो मिसाइलों से क्या फर्क पड़ सकता है?

इन मिसाइलों का इस्तेमाल करके यूक्रेन को रूसी क्षेत्र में और भी गहराई तक हमला करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है, कि बड़ा असर डालने में बहुत देर हो सकती है, क्योंकि रूस ने पहले ही अपने कई विमानों और मिसाइलों को और पीछे, सीमा से बाहर कर दिया है।

अमेरिका और ब्रिटेन इस संघर्ष के बढ़ने से चिंतित हैं। अगर यूक्रेन पश्चिमी मिसाइलों से रूस के अंदर तक हमला करता है, तो रूस अधिक आक्रामक तरीके से जवाब दे सकता है, जिसमें नाटो भी शामिल हो सकता है। इसके बावजूद, यूक्रेन रूस के लगातार हमलों से खुद को बचाने के लिए इन शक्तिशाली हथियारों का इस्तेमाल करने की स्वतंत्रता के लिए दबाव बनाना जारी रखता है।

राष्ट्रपति पुतिन ने क्या चेतावनी जारी की?

वहीं, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है, कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को रूस के अंदर हमला करने के लिए लंबी दूरी के हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति देते हैं, तो इसका मतलब होगा कि नाटो उनके देश के साथ "युद्ध" में होगा। पुतिन ने गुरुवार को रूसी सरकारी टीवी से कहा, "इससे संघर्ष की प्रकृति में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। इसका मतलब होगा कि नाटो देश, अमेरिका, यूरोपीय देश, रूस के साथ युद्ध में हैं।"

उन्होंने कहा, "और अगर ऐसा है, तो इस संघर्ष के मूल में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखते हुए, हम अपने लिए पैदा होने वाले खतरों के आधार पर उचित फैसला लेंगे।"

शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भी इसी तरह का संदेश दिया। वैसिली नेबेंजिया ने कहा, कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को रूस में लंबी दूरी के हमले करने की अनुमति देते हैं तो नाटो देश "रूस के साथ सीधा युद्ध करेंगे।" नेबेंजिया ने 15 सदस्यीय परिषद को बताया, कि "तथ्य यह है कि नाटो एक परमाणु शक्ति के खिलाफ शत्रुता में प्रत्यक्ष पक्ष होगा, मुझे लगता है कि आपको इसे नहीं भूलना चाहिए और परिणामों के बारे में सोचना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+