भारत से मदद मांगने आ रहीं यूक्रेन की मंत्री, कौन हैं एमिन दझापरोवा, जो पीएम मोदी को बुलाने आ रहीं अपने देश

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन और रूस, दोनों ही देशों से टेलीफोन पर कई बार बात की है और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की अपील की है।

Emine Dzhaparova India Visit

Emine Dzhaparova India Visit: पिछले साल यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से भारत ने अभी तक रूस की निंदा नहीं की है, लेकिन इस बीच यूक्रेन सरकार की बड़ी अधिकारी एमिन दझापरोवा भारत के दौरे पर आ रही हैं।

एमिन दझापरोवा का भारत दौरा उस वक्त हो रहा है, जब अमेरिका और फ्रांस ने कहा है, कि यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए भारत मध्यस्थता करने की शक्ति रखता है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने भी पिछले साल 27 दिसंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बात की थी और 'शांति फॉर्मूले' पर उनका समर्थन मांगा था। जिसके बाद पीएम मोदी ने दोनो पक्षों से मतभेदों को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने के लिए कहा था।

लेकिन, उप-विदेश मंत्री का भारत दौरा, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से किसी यूक्रेनी नेता का पहला भारत दौरा है। इस दौरान एमिन दझापरोवा भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगी। रिपोर्ट के मुताबित, एमिन दझापरोवा के भारत दौरे के दौरान भारत सरकार के साथ यूक्रेन की वर्तमान स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

Emine Dzhaparova India Visit

भारत दौरे पर यूक्रेनी मंत्री

एमिन दझापरोवा का भारत दौरा सोमवार से शुरू हो रहा है और ये दौरा चार दिनों तक चलेगा। भारत दौरे के दौरान एमिन दझापरोवा, भारत की संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से मुलाकात करेंगी।

यूक्रेन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, कि "भारत यूक्रेन के साथ मधुर, मैत्रीपूर्ण संबंध और बहुमुखी सहयोग साझा करता है। राजनयिक संबंध स्थापित करने के पिछले 30 वर्षों में, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग ने व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह यात्रा एक महत्वपूर्ण होगी, जिसमें आपसी समझ और हितों को आगे बढ़ाने पर बात की जाएगी।"

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की उप-प्रधानमंत्री भारत दौरे के दौरान रूस के आक्रमण के दौरान क्षतिग्रस्त ऊर्जा बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए मानवीय सहायता और उपकरणों की मांग कर सकती है।

Emine Dzhaparova India Visit

पीएम मोदी देंगी यूक्रेन आने का न्योता

यूक्रेनी अखबार ने कहा है, कि एमिन दझापरोवा, भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दे सकती हैं।

भारत इस साल जी20 ब्लॉक की अध्यक्षता कर रहा है, जिसमें उम्मीद है, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ सकते हैं। हालांकि, रूस को लेकर भारत की नीति अभी तक स्पष्ट रही है और भारत ने रूस की निंदा नहीं की है और भारत ने लगातार रूसी तेल की खरीददारी भी जारी रखी है।

वहीं, युद्ध शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की से कई बार बात की और युद्ध रोकने के कूटनीतिक उपाय निकालने की मांग की है। भारत ने सार्वजनिक रूप से कहा है, कि कूटनीति और बातचीत ही संघर्ष को हल करने का एकमात्र तरीका है।

कौन हैं एमिन दझापरोवा?

एमिन दझापरोवा, यूक्रेन की ऊभरती हुई नेता हैं और फिलहाल उप-विदेश मंत्री का कार्यभार संभाल रही हैं। उनका जन्म 5 मई 1983 को हुआ था। राजनीति से पहले वो एक पत्रकार और टेलीविजन एंकर रह चुकी हैं। साल 2020 में उन्हें पहली बार विदेश विभाग में डिप्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस का Nuclear Weapons पर तगड़ा एक्शन प्लान, America टेंशन में | वनइंडिया हिंदी

    अक्टूबर 2015 से अप्रैल 2016 तक उन्हें क्रीमिया में सूचना नीति मंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं, 20 अप्रैल 2016 से उन्हें सूचना नीति उप मंत्री नियुक्त किया गया था। 3 सितंबर 2019 को उसने अपना इस्तीफा सौंप दिया था। और 18 मई 2020 से वो यूक्रेनी विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा के डिप्टी के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+