Ukraine Crisis: यूक्रेन पर कहर बरपा रही है रूस की सेना, महिला सांसद ने हथियार उठाकर खाई मर-मिटने की कसम

रूस की सेना तेजी के साथ राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश के नागरिकों से देश पर हमला करने वालों के खिलाफ हथियार उठाने की अपील की है।

कीव, फरवरी 26: यूक्रेन के ऊपर रूस की सेना कहर बरपा रही है और यूक्रेन के कई शहरों मे रूसी सेना ने भयानक तबाही मचाई है। अब तक यूक्रेन से 50 हजार से ज्यादा लोग अपने अपने आशियानों को छोड़कर देश से बाहर आ चुके हैं और आशंका है कि, अगल कुछ घंटों में रूस का कब्जा राजधानी कीव पर हो जाएगा, लेकिन यूक्रेन के लोगों ने अभी तक हथियार नहीं डाले हैं और देश रक्षा के लिए अब यूक्रेन की सांसदों ने भी हथियार उठा लिए हैं।

कीव में भारी तबाही

कीव में भारी तबाही

रूस अभी तक दावा कर रहा था कि, वो नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बना रहा है, लेकिन जैसे जैसे यूक्रेन से नई-नई तस्वीरें सामने आ रही हैं, खुलासा हो रहा है कि, रूस नागरिक ठिकानों को भी तबाह कर रहा है। यूक्रेन के लोग सोशल मीडिया पर सैकड़ों ऐसे वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें यूक्रेन में तबाही मचा रही रूसी सैनिकों को देखा जा सकत है। राजधानी कीव में रूसी सैनिकों द्वारा बर्बाद कर दिया गया एक इमारत की भी तस्वीर सामने आईं हैं और ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि, राजधानी कीव के ज़ुलियानी हवाई अड्डे के पास स्थित इमारत पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक स्थानीय गवाह के हवाले से कीव के हवाई अड्डे को निशाना बनाने वाले मिसाइल हमले की रिपोर्ट दी है।

नागरिकों से हथियार उठाने की अपील

नागरिकों से हथियार उठाने की अपील

रूस की सेना तेजी के साथ राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश के नागरिकों से देश पर हमला करने वालों के खिलाफ हथियार उठाने की अपील की है। वहीं, यूक्रेन ने अस्थायी रूप से 18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों को देश छोड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है और "राज्य की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए, यूक्रेन के सशस्त्र बलों और अन्य सैन्य संरचनाओं की लड़ाई और गतिशीलता को बनाए रखने के लिए" उन्हें देश की सेना का साथ देने का आह्वान किया है और देश की सांसद कीरा रूडिक ने भी बंदूक उठा लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर डाली है, जिसमें वो हथियार के साथ दिखाई दे रही हैं।

सांसद ने थामी बंदूक

सांसद ने थामी बंदूक

यूक्रेन की वॉयस पार्टी की सांसद कीरा रूडिक ने हथियार के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, वो "कलाश्निकोव" (सबमशीन गन) का उपयोग करना सीख लिया है और "हथियार उठाने" के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने देश के लिए अपने समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि, "कुछ दिन पहले तक हमने इस हालात के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन हमारी महिलाएं हमारे पुरुषों की तरह ही हमारी मिट्टी की रक्षा करेंगी!" वहीं, कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर एक "डिफेंसिव फेज" में प्रवेश कर चुका है और औद्योगिक एस्टेट में सैकड़ों नागरिकों को बंदूक सौंपा गया है, ताकि वो दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे सकें।

एक कंपनी की सीओओ थीं सांसद

सांसद कीरा रूडिक के मुताबिक, वो एक कंपनी रिंग की सीओओ के तौर पर काम कर चुकी है, जिसे बाद में अमेजन ने अधिकृत कर लिया था। उनके प्रोफाइल के मुताबित, वो 2016 से 2019 तक इस कुपनी से जुड़ी रहीं। सांसद कीरा रूडिक की उम्र 36 साल है और वो कम्प्युटर इंजीनियरिंग भी कर चुकी है और उनके पास आईटी में मास्टर्स डिग्री भी है। बंदूक के साथ सोशल मीडिया ट्वीटर पर उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें उन्होंने लिखा है कि, 'मैंने कलाश्विकोव चलाना सीख लिया है और अब मैं अपने देश के लिए हथियार उठाने के लिए तैयार हूं।' उन्होंने आगे लिखा है कि, 'ये काफी अजीब है, क्योंकि कुछ दिन पहले तक मैं ऐसा सोच भी नहीं सकती थी।'

‘आप हमें आखिरी बार देख रहे’

‘आप हमें आखिरी बार देख रहे’

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शुक्रवार देर रात भी एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने रूस के सामने सरेंडर करने से इनकार करते हुए देश से बाहर भागने के अमेरिकी ऑफर को खारिज कर दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय देश के नेताओं को संबोधित करते हुए साफ कहा, कि वो उन्हें शायद आखिरी बार देख रहे हैं और अब रूस इस रात कीव के ऊपर 'तूफान' बनकर बरसने वाले हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ उनके प्रधानमंत्री भी साथ थे और उन्होंने युद्धविराम करने की भी अपील करते हुए उन्होंने कहा कि, 'आज रात वो तूफान लाएंगे और हमें आज की रात को झेलना होगा'। रिपोर्ट के मुताबिक, जेलेंस्की का ठिकाना अभी भी गुप्त है, लेकिन कहा जा रहा है कि, वो लगातार राष्ट्रपति भवन में हैं और युद्ध ऑपरेशन को संभाल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+