Ukraine Crisis: युद्ध के बीच यूरोपियन यूनियन ने रूस को दिया तगड़ा झटका, विमानों की सप्लाई रोकी
युद्ध के बीच रूस के खिलाफ पाबंदियों का सिलसिला लगातार जारी है और दुनियाभर में राष्ट्रपति पुतिन की युद्ध छेड़ने के लिए निंदा की जा रही है।
कीव, फरवरी 26: यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और यूक्रेन को लगातार यूरोपियन देश घेरने में लगे हुए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा समेत दर्जनो देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान कर चुके हैं, वहीं अब यूरोपियन यूनियन ने भी रूस को तगड़ा झटका दिया है।

यूरोपियन यूनियन ने दिया तगड़ा झटका
युद्ध के बीच रूस के खिलाफ पाबंदियों का सिलसिला लगातार जारी है और दुनियाभर में राष्ट्रपति पुतिन की युद्ध छेड़ने के लिए निंदा की जा रही है। अमेरिका और ब्रिटेन ने राष्ट्रपति पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं, यूरोपीय संघ ने भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। वहीं, ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन ने रूस को हेलीकॉप्टर्स की सप्लाई रोक दी है और कहा है कि, रूस को हेलीकॉप्टर्स की सप्लाई पर स्थाई प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यूरोपियन यूनियन का ये फैसला काफी ज्यादा सख्त है और रूस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

पुराने करार पर भी आदेश लागू
यूरोपियन यूनियन की तरफ से कहा गया है कि, रूस को लीज पर विमान देने पर तो रोक लगाई गई ही है, इसके साथ ही उसके बीमा और उसके रख-रखाव पर पर पाबंदी लगाई जा रही है। यूरोपियन यूनियन ने कहा है कि, रूस के साथ किए गये पुराने करारों पर भी ये प्रतिबंध लागू होंगे। यूरोपियन यूनियन के इस फैसले के बाद अब रूसी संघ को अपने आधे विमानों का बेड़े से हाथ धोना पड़ सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट है कि, रूस को मिलने वाले बड़े पैकेज पर भी यूरोपियन यूनियन द्वारा पाबंदियों का ऐलान किया जा सकता है।

अमेरिका ने लगाए कड़े प्रतिबंध
अमेरिकी विदेश विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) यानी अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत कई अन्य नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने अपने अधिकारिक बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई नेताओं पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगाए हैं। ये कार्रवाई रूस द्वारा यूक्रेन पर किए आक्रमण के जवाब में की गई है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा है कि क्रेन पर आक्रमण के लिए एक गंभीर आर्थिक और कूटनीतिक कीमत रूस को चुकानी होगी।

यूक्रेन का जोरदार पलटवार
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव से 85 किमी दक्षिण में बिला त्सेरकवा के पास एक दूसरे रूसी इलुशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान को मार गिराया गया है। वहीं, एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि, शुक्रवार को यूक्रेन की सेना ने कहा कि उसने पैराट्रूपर्स के साथ एक रूसी सैन्य परिवहन विमान को मार गिराया है। सेना के जनरल स्टाफ के एक बयान के अनुसार, पहले Il-76 भारी परिवहन विमान को कीव के दक्षिण में एक शहर वासिलकिव के पास मार गिराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications