रूस में यूक्रेन ने किया 9/11 जैसा हमला, कजान शहर के विशालकाय बिल्डिंग्स पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले, खौफनाक वीडियो

Russia 9/11 Attack: रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार विनाशक होती जा रही है और अब यूक्रेन ने रूसी शहर कजान पर खतरनाक हमला किया है। रूसी अधिकारियों ने बताया है, कि शनिवार की सुबह रूस के कजान में कई विस्फोटकों से लदे ड्रोन ने इमारतों पर हमला किया है, जिससे इमारतों में आग लग गई।

बताया जा रहा है, कि रूसी शहर कज़ान में तीन कामिकेज ड्रोन ने आवासीय ऊंची इमारतों पर हमला किया है। कई समाचार आउटलेट ने चश्मदीदों के हवाले से वीडियो क्लिप प्रकाशित किए हैं, जिसमें हमले के दौरान और उसके बाद की स्थिति को दिखाया गया है। रूस के विमानन निगरानीकर्ता रोसावियात्सिया ने बताया, कि हमले के बाद, कजान हवाई अड्डे ने अस्थायी रूप से उड़ानों के आगमन और प्रस्थान को रोक दिया है।

Russia 9 11 Attack

यूक्रेन ने रूस के उस शहर पर हमला किया है, जिसने कुछ महीने पहले ब्रिक्स का सफल आयोजन किया था, जिसमें भाग लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे थे।

रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, हमले के बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं। जबकि प्रभावित इमारत से निवासियों को निकाला जा रहा है, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है, कि बिल्डिंग्स क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

रूस का पलटवार कैसा होगा?

इससे पहले शनिवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा था, कि उसके वायु रक्षा बलों ने तातारस्तान गणराज्य के ऊपर एक "यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहन" को मार गिराया है, जिसकी राजधानी कजान है। बाद में शहर प्रशासन ने इस बयान का हवाला दिया था। पुतिन ने पहले मांग की थी, कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने के अपने प्रयास को त्याग देना चाहिए और रूस के हितों को मान्यता देनी चाहिए।

हालांकि, कीव और पश्चिम ने उन मांगों को खारिज कर दिया है।

फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद, रूस की राजधानी मॉस्को के साथ-साथ अन्य रूसी क्षेत्रों में कई बार यूक्रेनी ड्रोन को रोका गया है। हालांकि, केवल कुछ यूएवी ही लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।

गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, कि अगर युद्ध को समाप्त करने के लिए उनके और अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कोई बातचीत होती है तो रूस यूक्रेन पर समझौता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए उनके पास कोई शर्त नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+