यूक्रेन को सताने लगा अब पुतिन का डर, कहा- आतंकी हमले के फिराक में है रूस
क्रेमलिन पर रूस के ड्रोन हमले के आरोपों पर यूक्रेन ने भी प्रतिक्रिया दी। यूक्रेन ने कहा कि रूस बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन किसी भी हमला नहीं करता। हम अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहे हैं।

रूस-यूक्रेन जंग के बीच बुधवार को दोनों देशों में तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस ने यूक्रेन पर पुतिन की हत्या करने की कोशिश का इल्जाम लगाया है। हालांकि यूक्रेन ने इससे साफ इनकार किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस आतंकी हमले की तैयारी कर रहा है।
क्रेमलिन पर हुए ड्रोन हमले के बाद यूक्रेन की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर रूसी दावों को खारिज करते हुए कहा कि ये ड्रोन अटैक यूक्रेन ने नहीं किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार, माईखाइलो पोडोलीक ने कहा कि क्रेमलिन पर ड्रोन हमले यूक्रेन ने नहीं किए।
पोडोलीक ने ट्विटर पर लिखा है कि क्रेमलिन पर ड्रोन हमला सुनियोजित है। रूस स्पष्ट रूप से बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमले की तैयारी कर रहा है। यूक्रेन तो अपनी रक्षा के लिए युद्ध लड़ रहा है। यूक्रेन ने रूस पर हमला नहीं किया।
पोडोलीक ने यह भी कहा कि यूक्रेन रूसी इलाके में होने वाली दुर्घटनाओं की निगरानी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वहां में कुछ हो रहा था लेकिन ये ड्रोन यूक्रेन के नहीं थे। पोडोलीक ने कहा कि यूक्रेन अपने इलाके को वापस पाने की लड़ाई लड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने कभी भी रूसी इलाके पर हमला नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच क्रेमनिल पर हुए ड्रोन अटैक के बाद पूरे यूक्रेन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस हमले के बाद रूस स्टेट ड्यूमा हेड व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कहा है कि कीव के शासन को एक आतंकवादी संगठन के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, कीव शासन आज अल-कायदा, जबहात अल-नुसरा, आईएसआईएस से कम खतरनाक नहीं है। कीव परमाणु ब्लैकमेलिंग के बाद राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों की हत्या, तोड़फोड़ के बाद अब देश के राष्ट्रपति को जान से मारने की कोशिश कर रहा है। यह रूस, यूरोप समेत पूरी दुनिया की सुरक्षा को खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications