रूस-यूक्रेन युद्धः बेलारूस में रूस से बात करने लिए यूक्रेन हुआ तैयार
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की रूस से बेलारूस में बातचीत करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि जब रूस ने ये प्रस्ताव दिया था तो शुरुआत में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बेलारूस में बात करने से इनकार कर दिया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट दी थी कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बेलारूस में वार्ता के रूसी प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रविवार सुबह एक राष्ट्रीय संबोधन में, ज़ेलेंस्की ने कहा था कि वह अन्य स्थानों पर बातचीत के लिए तैयार हैं जो यूक्रेन के प्रति आक्रामकता नहीं दिखा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा था कि, मिन्स्क में बातचीत संभव हो सकती थी, अगर रूस ने बेलारूसी क्षेत्र से यूक्रेन पर हमला नहीं किया होता।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के पक्ष के साथ बातचीत के लिए रूस का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंचा है। पेसकोव ने कहा, "समझौते के अनुरूप, रूसी प्रतिनिधिमंडल, जिसमें विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति प्रशासन सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं, यूक्रेनियन के साथ बातचीत के लिए बेलारूस पहुंचे हैं।"
उन्होंने कहा कि, "हम गोमेल में ये वार्ता शुरू करने के लिए तैयार हैं।" वहीं, बेलारूसी विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए गोमेल में रूसी प्रतिनिधिमंडल के आगमन की पुष्टि की है। रूस की कोशिस मिंस्क में यूक्रेन से बातचीत की थी। बेलारूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनातोली ग्लेज़ ने कहा, "हां, हम इस जानकारी की पुष्टि करते हैं। बेलारूसी पक्ष ने वार्ता के लिए जरूरी चीजों को तैयार कर लिया है, यह सभी प्रोटोकॉल, रसद और अन्य मुद्दों का पूर्ण समाधान सुनिश्चित कर रहा है।" (रूसी प्रवक्ता)












Click it and Unblock the Notifications