जन्माष्टमी: ब्रिटेन के पीएम उम्मीदवार ऋषि सुनक ने पत्नी संग इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन
जन्माष्टमी पर ब्रिटेन के पीएम उम्मीदवार ऋषि सुनक ने पत्नी संग इस्कॉन मंदिर में किया दर्शन
नई दिल्ली, 18 अगस्त: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने गुरुवार को जन्माष्टमी से पहले इस्कॉन मंदिर का दौरा किया।

भारतीय मूल के ब्रिटेन के पीएम पद के उम्मीदवार ऋषि सनक ने जन्माष्टमी समारोह में भाग लिया। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के यूके मुख्यालय भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में पहुंच कर दर्शन किया। पत्नी संग मंदिर में दर्शन करते हुए सुनक ने फोटो शेयर की।
सनक ने ट्विटर पर लिखा आज मैं अपनी पत्नी अक्षता के साथ भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में जन्माष्टमी मनाने गया था, जो कि भगवान कृष्ण के जन्मदिन को मनाने वाले लोकप्रिय हिंदू त्योहार से पहले था।
Today I visited the Bhaktivedanta Manor temple with my wife Akshata to celebrate Janmashtami, in advance of the popular Hindu festival celebrating Lord Krishna’s birthday. pic.twitter.com/WL3FQVk0oU
— Rishi Sunak (@RishiSunak) August 18, 2022
गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी एक नए पार्टी नेता को चुनने के लिए पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कर रही है, जब बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह घोटालों की एक सीरीज के बाद पद छोड़ देंगे। ब्रिटेन में 5 सितंबर तक नया प्रधानमंत्री होगा।












Click it and Unblock the Notifications